
प्रे.सं.लखीपुर,२३ अप्रैल: लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के असम मणिपुर सिमांते जिरिमुख में ईको टूरिज्म होने जा रहा है। बराक नदी के उपर प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर जिरिमुख में शनिवार को लखीपुर विधायक कौशिक राय ने ईको टूरिज्म की “बराक रिवर सफारी ” का विधिवत उद्घाटन किया। शनिवार की सुबह विधायक ने सबसे पहले वन विभाग के अधिकारियों के साथ नवनिर्मित नदी घाट और लखीपुर वन कार्यालय के दो मोटर लोकार्पण का उद्घाटन किया। फिर जिरिमुख के लिए यन्त्र चालित नाव चलना शुरू हुआ। लगभग पौने दो घंटे की यात्रा के बाद यन्त्र चालित नाव जिरिमुख पर्यटन घाट पर पहुंचा। सभी उपस्थित लोगों ने राय व्यक्त की कि निकट भविष्य में यह स्थान पर्यटन स्थलों में से एक बनेगा। प्रारंभ में काछार वन विभाग के अधिकारियों एवं गैर सरकारी संगठनों के सदस्यों सहित विधायकों द्वारा पूरे क्षेत्र का दौरा किया गया। बाद में जिरिमुख वन बीट कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में बोलते हुए विधायक कौशिक ने कहा कि धीरे- धीरे यह स्थान एक आकर्षक पर्यटन स्थल बनेगा। उन्होंने कहा कि वह बहुत जल्द यहां मंडल भाजपा की बैठक करेंगे। सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। उन्होंने राय व्यक्त की कि उनके माध्यम से इस पर्यटन स्थल का प्रचार- प्रसार किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित सभी से आग्रह किया कि इस पर्यटन स्थल के प्रचार प्रसार में सभी भागीदारी बने। उन्होंने आशा ब्यक्त किया कि,बराक घाटी तथा उत्तर पूर्व के प्रकृति प्रेमी, लोग आ सकते हैं और दृश्यों का आनंद ले सकते हैं, नदी में स्नान कर सकते हैं, रोमांच पर जा सकते हैं और खा सकते हैं और आराम कर सकते हैं। और पर्यटकों की मदद से कापाखाल, जरोखा पुंजी जैसे इन दूरस्थ क्षेत्रों के आदिवासी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है तथा इस इलाके के उपजाया हुआ ताजा फलों एवं सब्जियों को , पर्यटकों के बेचने के लिए निकट भविष्य में एक बजार की ब्यवस्था किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस क्षेत्र में बिजली मुहैया कराएंगे। उन्होंने सभी को बताया कि संचार व्यवस्था के विकास के लिये सड़क निर्माण भी कराया जायेगा। इसके अलावा उन्होंने याद दिलाया कि इस पर्यटन स्थल के विकास में वन विभाग के अलावा पर्यटन विभाग की भी मदद की जाएगी और इसके लिए उन्होंने विभाग के मंत्री से विचार विमर्श करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे विभागीय मंत्री के साथ अगले माह के भीतर फिर से इस स्थान पर आएंगे। उन्होंने बराक रिवर सफारी का काम जल्द पूरा करने के लिए काछार के डीएफओ, लखीपुर क्षेत्र के जीरीघाट रेंजर और वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। इससे पहले मेहमानों को की पारंपरिक अंगवस्त्र और फूलों के गुलदस्ते से सम्मानित किया गया। डी एफ ओ काछार तेजस मरिस्वामी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने अपने भाषण में जिरिमुख में बराक के तट पर बराक रिवर सफारी बनाने के इतिहास पर प्रकाश डाला। फिर अनिरुद्ध चौजी ने बताया कि कैसे पर्यटन को आमदनी का जरिया बनाया जा सकता है। पर्यटन विषेयज्ञ डा.अ़ंजना धीर ने उदाहरण के रूप में बताते हैं कि कैसे उधारबंद में इंदिरानगर इको टूरिज्म स्पॉट ने पांच महीनों में 10 लाख रुपये कमाए हैं । कार्यक्रम के अंतराल में मार जनजाति का बांबु नृत्य और शारीरिक व्यायाम स्थानीय जनजाति कलाकारों की प्रस्तुति भी काफी मनमोहक था। उद्घाटन समारोह में उपस्थित वक्ताओं के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता उदय शंकर गोस्वामी, लखीपुर अनुमंडल की सहायक आयुक्त जॉय क्रिस्टीना नामलाई, भाजपा लखीपुर भा ज पा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर, पूर्वी लखीपुर जिला परिषद सदस्या अनीता देवी, लखीपुर ब्लॉक अध्यक्ष जैकब मार, फुलेेरतल गांव पंचायत अध्यक्ष दिलीप दास, करीमगंज वन प्रमंडल के ए सी एफ देबज्योति नाथ, डी सी एफ बाबुल दास, नारायणजी मंदिर विकास समिति के सचिव प्रदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। इस पर्यटन स्थल के उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों के लिए वन विभाग द्वारा दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। अंत में चार बजे सभी लोग वहां से लखीपुर के लिए रवाना हुए।