भुवनेश्वर प्रसाद अध्यक्ष, संजीव कुमार साह सचिव और कमलेश्वर साह उपाध्यक्ष निर्वाचित
मारघेरिटा, 29 अक्टूबर। मारघेरिटा के नैना घाट (पुराने अग्निशमन केंद्र के निकट) में बुधवार, 28 अक्टूबर को आयोजित बैठक में मारघेरिटा सार्वजनिक केंद्रीय छठ पूजा समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी वशिष्ठ त्रिपाठी ने की। इस दौरान समिति के पूर्व सचिव संजीव कुमार साह ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद आगामी सूर्य षष्ठी व्रत एवं छठ पूजा के सफल आयोजन के लिए नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों का चयन किया गया।
नई कार्यकारिणी में भुवनेश्वर प्रसाद को अध्यक्ष, कमलेश्वर साह को उपाध्यक्ष, संजीव कुमार साह को सचिव, विजय गुप्ता को सहसचिव तथा मुन्ना शर्मा और शशिकांत पांडे को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
घाट विभाग में विजय गुप्ता, मुन्ना साह, विक्की सिंह और विकास महंतो को शामिल किया गया। प्रसाद विभाग की जिम्मेदारी सूरज गुप्ता, सुनील साह, मंटू साह, रवि शर्मा और विपुल शर्मा को दी गई। वहीं, चंदा संग्रह विभाग में दीपक शर्मा, मनोज शर्मा, संदीप साह, राज कुमार शर्मा और सूरज शर्मा को शामिल किया गया।
समिति के सलाहकार के रूप में अखिल असम भोजपुरी परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता, समाजसेवी वशिष्ठ त्रिपाठी, राजिंदर सिंह, चंद्रभान गुप्ता, तारकेश्वर साह, अखिलेश यादव, राकेश गुप्ता, रत्न सिंह, मंटू दे और रामधारी महतो को शामिल किया गया।
बैठक में आगामी छठ पूजा को श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर जोर दिया गया।