समापन समारोह में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं एवं प्रचारकों का किया स्वागत और अभिनंदन
त्रिपुरा। श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के त्रिपुरा प्रांत में गुवाहाटी क्षेत्र का पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं एवं प्रचारकों का स्वागत और अभिनंदन किया।
समारोह में गुवाहाटी क्षेत्र के संगठन मंत्री डॉ. दिनेश तिवारी तथा त्रिपुरा सरकार के वित्त मंत्री श्री प्राणजीत सिंहा राय मंचासीन रहे।
यह अभ्यास वर्ग संगठनात्मक कार्यों को सुदृढ़ करने तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका और दायित्वों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के विचारों, आदर्शों और हिंदू समाज के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।