बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए विश्व हिंदू परिषद ने चलाया राहत अभियान

विशेष संवाददाता।

विश्व हिंदू परिषद द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सेवा कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में उत्तर पूर्व प्रांत की उपाध्यक्ष श्रीमती राजलक्ष्मी शर्मा गोस्वामी के नेतृत्व में जिला बजरंग दल संयोजक संजय दत्त, जिला सचिव राजू बोरा, मातृशक्ति जिला संयोजिका गायत्री शर्माअनन्या गोस्वामीदिगंत बरुवाबाप्पा दे तथा विश्व हिंदू परिषद के अनेक कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित की।

राहत अभियान के दौरान लगभग 300 जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री तथा पहनने के लिए कपड़े उपलब्ध कराए गए। परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर सेवा कार्य भी किया।

विश्व हिंदू परिषद की ओर से रबी गांव, औगुरि, ग्वालगांव, कवैयामारी-1, कवैयामारी-2, टियाक तथा हंसचरा बामुन पुखुरी सहित बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री का वितरण किया गया। संगठन ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आने वाले दिनों में भी राहत एवं सेवा कार्य जारी रखा जाएगा।

Leave a Comment