निर्माणधीन सड़क पर भारी ट्रक फंसा, स्थानीय लोगों में आक्रोश

​कोकराझार, 9 अगस्त:

कोकराझार जिले के फकीराग्राम अंतर्गत कुमारगंज बाजार क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता और लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला है। ताजा मामले में, शंभू साहा के चावल गोदाम के पास निर्माणाधीन सड़क पर एक भारी ट्रक के आ जाने से वह बीच सड़क में ही बुरी तरह फंस गया।

​निर्माण कार्य के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही पर सवाल

​प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस मार्ग पर इन दिनों सड़क निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। सड़क कच्ची और पक्की होने की प्रक्रिया में होने के कारण इस समय भारी वाहनों के आवागमन के बिल्कुल उपयुक्त नहीं थी। इसके बावजूद एक भारी ट्रक बेधड़क निर्माणधीन सड़क के ऊपर से गुजरा, जिसके परिणामस्वरूप वह बीच रास्ते में ही फंस गया।

​लोगों ने जताई नाराजगी

​घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और इस लापरवाही पर कड़ा रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और निर्माण एजेंसी की अनदेखी के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, जिससे न केवल निर्माणाधीन सड़क को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि आम जनता और राहगीरों के लिए भी आवागमन  बाधित हो गया है।

​स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई जाए और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

GOPAL PRASAD

KOKRAJHAR , ASSAM

Leave a Comment