दुमदुमा सम जिला बनने के बाद पहली बार गणतंत्र दिवस के सरकारी कार्यक्रम में मंत्री रूपेश ग्वाला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
शान्ति पूर्वक विभिन्न अंचलों में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।
दुमदुमा प्रेरणा भारती 27 जनवरी : — दुमदुमा सम जिला प्रशासन के सौजन्य से 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से दुमदुमा नगर खेल मैदान में आयोजित किया गया। दुमदुमा सम जिला गठन के बाद पहली बार दुमदुमा में गणतंत्र दिवस के सरकारी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में असम सरकार के केविनेट मंत्री रूपेश ग्वाला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 जनवरी को सुबह प्रभात फेरी से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। नगर खेल मैदान में मुख्य कार्यक्रम होने से पूर्व मुख्य अतिथि तथा असम सरकार के श्रमिक कल्याण , चाय जनजाति और आदिवासी कल्याण और गृह विभाग के मंत्री रूपेश ग्वाला एवं दुमदुमा महाविद्यालय के अवसर प्राप्त अध्यक्ष डॉ अब्दुल कादिर ने दुमदुमा नगर के बीचोंबीच स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमुर्ती पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नगर खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री रूपेश ग्वाला ने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात मंत्री श्री ग्वाला ने राष्ट्रीय पताका फहराया कर असम पुलिस , राष्ट्रीय शिक्षार्थी वाहिनी के आदि के परैड का अभिवादन ग्रहण किया। गणतंत्र दिवस के परैड का नेतृत्व असम पुलिस उप परिदर्शक रुसमिता सैकिया ने किया । इस उपलक्ष्य में दिए अपने भाषण में मंत्री श्री ग्वाला ने भारतीय संविधान की मर्यादा , गणतांत्रिक मूल्यबोध और अचंल में उन्नयन मुलक काम काज के विषय में जोर दिया। साथ ही असम में शांति और सम्प्रति बनाए रखने के लिए सभी जनजातियों के सर्वांगीण विकास के बारे में सरकार के संकल्प का उल्लेख किया। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति मुलक
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विभिन्न विद्यालयों और विभाग के परैड दलों ने श्रृंखलाबद्ध और समर्पण से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत फ्रैंड में भाग लेने वाले दलों के बीच से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले दलों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन दुमदुमा पौर सभा के पार्षद नयन डेका ने किया । इस कार्यक्रम में दुमदुमा सम जिला आयुक्त नुजहत नसरीन, सम जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत दत्ता, सहायक आयुक्त सुदीप गोगोई और कृतार्थ नेउग , सम जिला पुलिस उपाधीक्षक मुकुट पटवारी, दुमदुमा राजस्व चक्राधिकारी नवज्योति सहारिया, भारती बोरा, सम जिला खाद्य सुरक्षा परिदर्शक मृगांग गोगोई दुमदुमा थाना प्रभारी अभिजीत कुमार बरुआ , दुमदुमा पौर सभा की सभानेत्री कांता भट्टाचार्य और कई विशिष्ट व्यक्तियों और नागरिक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में भारतीय सेना ने सैन्य हथियारों की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की थी ।
वहीं दूसरी ओर दुमदुमा प्रेस क्लब के प्रांगण में गणतंत्र दिवस मनाया गया । प्रेस क्लब के सभापति मनोज दत्त ने क्लब के सदस्यों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। दुमदुमा पुलिस स्टेशन प्रांगण में थाना नागरिक समिति के सभापति ने राष्ट्रीय पताका फहराया। साथ ही नगर के विभिन्न कार्यालयों , प्रतिष्ठानों एवं आवासों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मालूम हो कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन द्वारा गणतंत्र दिवस का विरोध के बीच शांति पूर्वक सम्पन्न हुई। सेना पुलिस अर्धसैनिक बलों की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था अंचल में देखी गई।