देश का 77वां गणतंत्र दिवस बिश्वनाथ जिले में मनाया गया

देश का 77वां गणतंत्र दिवस बिश्वनाथ जिले में मनाया गया
विश्वनाथ चारिआली 27 जववरि : विश्वनाथ जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 77वां गणतंत्र दिवस धुमधाम से मनाया गया है. जिसमे मुख्य अतिथि और बिश्वनाथ के जिला आयुक्त लक्ष्मीनंद चहारिया, ने सुबह चेनीराम दास शिशु उद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सुबह 9.00 बजे काछारी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया । इसके बाद जिला आयुक्त ने जिला प्रशासन द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकास योजनाओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अर्धसैनिक बलों द्वारा परेड, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र और विभिन्न विभागों द्वारा प्रतीकों का प्रदर्शन और साथ ही कई सांस्कृतिक आदि कार्यक्रम शामिल रहा। जिसमे विश्वनाथ के विधायक प्रमोद बरठाकुर, पुलिस अधीक्षक अजागोरन बसुमतारी, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार, विभिन्न विभागों के प्रमुख, वरिष्ठ नागरिक, आम जनता, पत्रकार और छात्र उपस्थित थे। ध्वज अनावरण के बाद जिला जेल के कैदियों, सिविल अस्पताल के मरीजों और बालीपुखुरी के विशेष रूप से सक्षम स्कूल के छात्रों के बीच फल और मिठाई वितरित की गई। देश का गणतंत्र दिवस गोहपुर और बिहाली जिलों में भव्य कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। देश का गणतंत्र दिवस गोहपुर और बिहाली जिलों में भव्य कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।

Leave a Comment