शिलचर, 18 जूलाई: दिवंगत गौतम यादव की स्मृति में शुक्रवार को मेहरपुर स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा नेता भोलानाथ यादव के भाई गौतम यादव के श्राद्ध कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित समारोह में यादव महासभा, न्यू सिलचर मंडल भाजपा तथा विभिन्न वाहन संगठनों की ओर से उनके इकलौते पुत्र को सम्मानित कर मानपत्र प्रदान किया गया।
समारोह में भाजपा के कछार जिला अध्यक्ष रूपम साहा, पूर्व विधायक दीपायन चक्रवर्ती तथा भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुस्मिता पुरकायस्थ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने दिवंगत गौतम यादव के सामाजिक योगदान और व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।