कालिबाड़ी स्पोर्टिंग क्लब की पांच विकेट से शानदार जीत

शनबिल, 20 फरवरी (गौतम सरकार): कालिबाड़ी स्पोर्टिंग क्लब ने अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की। वहीं, विवेकानंद व्यायामागार लगातार दूसरी हार से नहीं बच सका।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विवेकानंद व्यायामागार की टीम 28 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। टीम को 11 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। राहुल सिन्हा ने 39 और राजीव कैरी ने 32 रन का योगदान दिया। कालिबाड़ी की ओर से देवज्योति दास और राज ने दो-दो विकेट हासिल किए।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कालिबाड़ी स्पोर्टिंग क्लब ने 21.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 160 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम को 14 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। विशु आचार्य ने 25 रन बनाए, जबकि ने 56 रनों की शानदार और निर्णायक पारी खेली। विवेकानंद व्यायामागार की ओर से जॉयदीप डे ने तीन विकेट लिए।

देवज्योति दास को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका विक्रम दास और ऋतुराज चंद ने निभाई।

उल्लेखनीय है कि विवेकानंद व्यायामागार के बल्लेबाज दोनों मैचों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके, जिसके चलते टीम को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा। पिछले सत्र की लय इस बार टीम में नजर नहीं आ रही है।

शनिवार को सृजन क्लब और अग्रणी संघ के बीच मुकाबला खेला जाएगा।