असम विश्वविद्यालय के निकट ‘राज फूड सेंटर’ (RFC) का शुभारंभ, उद्घाटन के अवसर पर पूरे दिन कराया गया निःशुल्क भोजन

विशेष प्रतिनिधि शिलचर, 2 जुलाई। असम विश्वविद्यालय परिसर के समीप दुर्गाकोना स्थित राज फूड सेंटर (RFC) का गुरुवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों तथा क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं।

रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर राज मिश्रा ने बताया कि उद्घाटन के उपलक्ष्य में पूरे दिन सभी आगंतुकों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण, स्वादिष्ट एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने जानकारी दी कि रेस्टोरेंट प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक खुला रहेगा। यहां ग्राहकों के लिए शाकाहारी एवं मांसाहारी दोनों प्रकार के व्यंजन उपलब्ध रहेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सुमन्त पांडेयराजेश मिश्राश्रीमती वीणापानी मिश्रा सहित अन्य अतिथियों ने कहा कि असम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों को इस नए रेस्टोरेंट से बेहतर भोजन एवं सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज फूड सेंटर अपनी गुणवत्ता और सेवा के बल पर शीघ्र ही क्षेत्र के प्रमुख भोजनालयों में अपनी पहचान बनाएगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राज फूड सेंटर की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसके सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment