
नई दिल्ली, Sachin Tendulkar 50th Birthday Cricketers Wishes God Of Cricket। क्रिकेट के भगवान कह जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) आज यानी 24 अप्रैल 2023 को 50 साल के चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले इस महान बल्लेबाज को उनके जन्मदिन पर पूरी दुनियाभर से बधाइयां मिल रही है। क्रिकेट जगत से कई क्रिकेटर्स ने उन्हें 50वें जन्मदिन पर खास संदेश के जरिए विश किया।भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सचिन तेंदुलकर के लिए एक खास वीडियो शेयर की, जिसमें वह सचिन से माफी मांग रहे है। वीडियो में सहवाग उलटे होकर खास अंदाज में विश कर रहे है। उनके अलावा रवि शास्त्री से लेकर दिनेश कार्तिक तक कई क्रिकेटर्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी। आइए डालते है एक नजर इस पर।