
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम राज्य पर पैसों की बारिश करने जा रहे हैं, इसी साथ ही वहां बिहू का भी विश्व रिकॉर्ड बनेगा। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री आज एक दिवसीय असम के दौरे पर हैं। इस दौरान वे असम को करीब लगभग 14,300 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। पीएम इस पूर्वोत्तर राज्य में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं।
बिहू नृत्य का विश्व रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे और ‘आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान की भी शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर वे गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में बिहू नृत्य के विश्व रिकॉर्ड के भी साक्षी बनेंगे जहां, एक साथ 11 हजार से अधिक कलाकार एक साथ बिहू नृत्य करेंगे।
मेडिकल कॉलेजों की सौगात
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि प्रधानमंत्री ‘असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट’, पलाशबाड़ी और सुआलकुची को जोड़ने वाले ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल और शिवसागर के ‘रंग घर’ के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर असम को पहला एम्स देंगे।
निम्स असम को 1123 करोड़ की सौगात
एम्स, गुवाहाटी पहुंचेंगे और परिसर का निरीक्षण करने के बाद एक सार्वजनिक समारोह में, वह एम्स, गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। एम्स का निर्माण केंद्र द्वारा 1,123 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है और इसमें 1000 बिस्तरों वाला अस्पताल और 100 एमबीबीएस सीटें होंगी