

जवाहर नवोदय विद्यालय पैलापुल जिला काछार असम में नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस जिले के विभिन्न अधिकारियों, भूतपूर्व विद्यार्थियों,अभिभावकों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विकास की यात्रा को वीडियो द्वारा प्रस्तुत किया गया। सभी अभिभावकों, भूतपूर्व विद्यार्थियों का पारंपरिक रूप से स्वागत कर विज्ञान ज्योति कार्यक्रम में पंजीकृत केंद्रीय विद्यालय शिलचर, नेहरू हायर सेकेंडरी स्कूल पैलापुल एवम् जवाहर नवोदय विद्यालय पैलापुल काछार की 46 छात्राओं को NEET/JEE की संदर्भ पुस्तकें निशुल्क भेंट कर कार्यक्रम प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। ज्ञातव्य हो कि इन छात्राओं को वर्ष भर 1000/- रुपए प्रति माह स्कॉलरशिप, असम विश्वविद्यालय और NIT शिलचर का नॉलेज पार्टनर संस्थानों भ्रमण तथा सत्र पर्यंत ऑनलाइन एलेन कोचिंग संस्थान से निशुल्क कोचिंग भी नवोदय विद्यालय समिति द्वारा प्रदान की गई।
विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
प्राचार्य अब्दुल अजीज ने सभी आगुंतकों का स्वागत करते हुए अपने वक्तव्य से विद्यार्थियों को 07 वर्षों में नवोदय की कठिन यात्रा कर नवोदयन बनने पर समाज व देश के प्रति जिम्मेदारी के अहसास को महसूस करने पर विवश कर दिया और शिक्षकों से आग्रह किया कि बच्चों में नैतिक मूल्यों की समझ विकसित कर देश को अपना अमूल्य योगदान दे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रथम बैच के याइफा सिंह क्लाउड कम्प्यूटिंग कंसल्टेंट बैंगलोर, कियामोनी रॉय प्राचार्या पब्लिक स्कूल तथा मैमचोई सिंह सहायक प्रोफेसर, रविंद्र नाथ टैगोर कॉलेज करीमगंज ने बच्चों से अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र नारायण, पीजीटी भूगोल, रीपा भट्टाचार्जी टीजीटी अंग्रेजी ने किया एवम सुधाकर शुक्ला उप प्राचार्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में सुनिर्मल चक्रवर्ती मैनेजर एसबीआई लखीपुर, मोहम्मद इरफान आदि भूतपूर्व छात्र तथा विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे और अंत में सभी आगुंतकों ने एक साथ विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ खाने का आनंद लिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्राचार्य ने सभी स्टाफ सदस्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।

जवाहर नवोदय विद्यालय पहला पुल में मनाया गया विद्यालय स्थापना दिवस: -रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम
आज 13 अप्रैल 2023 को जवाहर नवोदय विद्यालय पैलापुल में स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम किए गए। इस अवसर पर विद्यालय में पधारे अभिभावकों एवं पूर्व छात्रों का गर्मजोशी के साथ विद्यालय के छात्र – छात्रा तथा शिक्षकों ने स्वागत किया । कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत दिव्य दीप प्रज्वलन तथा परंपरागत नवोदय प्रार्थना के साथ किया गया । विद्यालय की छात्राओं द्वारा बिहू लोक नृत्य, मणिपुरी लोक नृत्य, नशा मुक्ति तथा सड़क सुरक्षा नियम पर आधारित एन सी सी तथा एस पी सी कैडेटों द्वारा नुक्कड़ नाटकों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय पैलापुल के पूर्व छात्रों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर अपने स्वागत अभिभाषण में विद्यालय के प्राचार्य श्री अब्दुल अजीज ने विद्यालय के गौरवशाली अतीत के विषय में बताया और उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय की उपलब्धियों पर चर्चा किया । उन्होंने बताया कि यह विद्यालय दिशा निर्देशक की भूमिका में अपना महत्वपूर्ण योगदान समाज को दे रहा है। प्राचार्य जी ने जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना के उद्देश्यों पर भी चर्चा की उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित पूरी तरह से आवासीय, सहशिक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ,नई दिल्ली से सम्बद्ध विद्यालय है। प्राचार्य जी ने बताया कि शिक्षा नीति 1986 के अंतर्गत ऐसे विद्यालयों की स्थापना की गई उन्होंने आगे बताया कि यह संस्था भारत के ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य को पूर्ण करता है। इस अवसर पर विद्यालय में संचालित विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत पंजीकृत सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुस्तक वितरित किया गया तथा विद्यालय में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया गया । कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्य श्री सुधाकर शुक्ला ने आगंतुकों ,अतिथियों एवं पूर्व छात्रों के साथ साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया उन सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।