सौमित्रम् की पुस्तक ‘असम के भूले-बिसरे व्यक्तित्व’ का विमोचन 

गुवाहाटी, 8 अक्तूबर। महानगर के रूपनगर स्थित असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के कार्यालय में आज सौमित्रम् की पुस्तक ‘असम के भूले-बिसरे व्यक्तित्व’ का विमोचन हुआ। उक्त पुस्तक का विमोचन असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के मंत्री डाॅ. क्षीरदा कुमार सैकिया ने किया। इस अवसर पर डाॅ. सैकिया के अतिरिक्त विशिष्ट साहित्यकार डॉ. सुधा श्रीवास्तव, कॉटन कॉलेज … Read more

सूचना का अधिकार कानून पर हाइलाकांदी में जागरूकता कार्यक्रम सात आरटीआई मामलों की सुनवाई

प्रीतम दास हाइलाकांदी, ८ अक्टूबर: सूचना का अधिकार अधिनियम २००५ के संबंध में सरकारी अधिकारियों में जागरूकता बढ़ाने तथा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से हाइलाकांदी में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूचना का अधिकार कानून सप्ताह के तहत असम सूचना आयोग की पहल तथा हाइलाकांदी जिला प्रशासन के सहयोग से गुरुवार … Read more

सेवा संकल्प अभियान के तहत तिनसुकिया में ३,५१५ मध्याह्न भोजन रसोइयों-सहायिकाओं को किया गया सम्मानित

तिनसुकिया: जिले के विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के तहत कार्यरत रसोइयों-सहायिकाओं की समर्पित सेवाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से बुधवार को तिनसुकिया जिला आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में चेक और प्रशंसा-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया। कार्यक्रम … Read more

नवरात्र की पूर्व संध्या पर 

 नौ रात्रियों में नवचेतना इन्द्रिय-संयम का वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विमर्श है नवरात्र सनातन परम्परा में पर्व केवल उल्लास, अनुष्ठान और सामाजिक समागम के अवसर नहीं हैं; वे मनुष्य के शरीर, मन, बुद्धि, आचरण, समाज और प्रकृति के संतुलन को पुनर्स्थापित करने वाली सुव्यवस्थित जीवन-पद्धतियाँ हैं। यही कारण है कि भारतीय पर्व-परम्परा में काल, ऋतु, आहार, … Read more

सेवा संकल्प अभियान के तहत डिगबोई में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

डिगबोई: सेवा संकल्प अभियान–२०२६ के तहत डिगबोई को-डिस्ट्रिक्ट में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य आम जनता के बीच जिम्मेदार सड़क व्यवहार को बढ़ावा देना और यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा के पंचसूत्र पर विशेष जोर दिया गया और नागरिकों से सड़क दुर्घटनाओं … Read more

सदिया में एलएसी स्तरीय भाषण और क्विज प्रतियोगिता आयोजित

सदिया: चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को सदिया सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चापाखोवा में एलएसी स्तरीय भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सदिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सदिया एलएसी के विधायक बोलिन चेतिया तथा सदिया की सह-जिला आयुक्त सिंधु एन. … Read more

डिब्रूगढ़ में स्वास्थ्य एवं कल्याण शिविरों में उमड़ी भारी भीड़

डिब्रूगढ़: डिब्रूगढ़ जिले में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित स्वास्थ्य एवं कल्याण शिविरों में गुरुवार को लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिली। ये शिविर टिंगखोंग विकास खंड के राजगढ़ पब्लिक ऑडिटोरियम, खोवांग विकास खंड के तिलोई ग्रामीण बाजार सामुदायिक भवन तथा लाहोवाल विकास खंड के लाहोवाल गांव … Read more

राम रथ के सारथी उत्तम रविदास नहीं रहे, केकड़ागोल में शोक की लहर

मनोज मोहंती, निबिया बाजार, 08 अक्टूबर। कभी राम रथ की कमान संभालकर बराक घाटी से लेकर असम के विभिन्न हिस्सों तक संगठन का संदेश पहुंचाने वाले भाजपा के पुराने जमीनी कार्यकर्ता उत्तम रविदास अब नहीं रहे। मंगलवार को सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वह 48 वर्ष के … Read more

निर्माण पूरा होने से पहले ही हैलाकांडी में ढहा पुल

घटिया निर्माण सामग्री और निगरानी में कमी के आरोप, ठेकेदार के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश प्रीतम दास हाइलाकांदी, ७ अक्टूबर: निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही हाइलाकांदी जिले के मोहनपुर आउटपोस्ट के समीप बेराखाल नाला पर निर्माणाधीन पुल का बीच का हिस्सा अचानक ढह जाने से इलाके में व्यापक चर्चा और चिंता का … Read more

हाइलाकांदी में चोरी हुआ १८८ बोरी पीडीएस चावल बरामद दो गिरफ्तार

लापता ट्रक बरामद लेकिन नहीं मिला चावल, गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग अलग क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई प्रीतम दास हाइलाकांदी, ७ अक्टूबर: हाइलाकांदी पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। कछार जिले के शालचापड़ा से लापता हुए ३४० बोरी पीडीएस चावल में से पुलिस ने १८० बोरी चावल बरामद कर … Read more