दिगरखाल में लकड़ी लदा 12 चक्का ट्रक जब्त

दो अलग-अलग नंबर प्लेट मिलने से बढ़ा संदेह, चालक वन विभाग की हिरासत में काछार, 10 सितंबर: काछार जिले के दिगरखाल टोल गेट चेकपोस्ट पर लकड़ी लदे एक 12 चक्का ट्रक को लेकर सनसनी फैल गई। मेघालय से बराक घाटी की ओर आ रहे इस ट्रक में दो अलग-अलग नंबर प्लेट पाए जाने के बाद पुलिस … Read more

बराक में सड़क व बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की रफ्तार बढ़ाने पर जोर

दुर्गोत्सव से पहले सड़कों की मरम्मत के लिए बनेगा रोडमैप, शिलचर-चुराईबाड़ी मार्ग को प्राथमिकता रानू दत्ता, शिलचर, 10 सितंबर: बराक घाटी के तीन जिलों में भारतमाला, असममाला सहित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के तहत चल रहे सड़क एवं बुनियादी ढांचा निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बुधवार को कछार के अभिभावक मंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पर्वतीय … Read more

मेहनत करने पर सफलता निश्चित, लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहें विद्यार्थी : प्रदीप कुमार द्विवेदी

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 10 सितंबर। श्रीभूमि जिले के हरिनगर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कला एवं शिक्षा समारोह का गुरुवार को समापन हुआ। समारोह में त्रिपुरा, मिजोरम, बराक घाटी एवं मणिपुर क्षेत्र के 27 जवाहर नवोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कला विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के … Read more

पातीछड़ा में रोमांचक फुटबॉल फाइनल

ट्राईब्रेकर में भांडुल एफसी को 5-4 से हराकर मां काली ब्रदर्स ने जीती आशाधन केओट स्मृति ट्रॉफी नीहार कांति राय, उधारबंद। पातीछड़ा चाय बागान के फुटबॉल मैदान में आयोजित बहुप्रतीक्षित आशाधन केओट स्मृति नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित 90 मिनट में दोनों टीमों के बीच 1-1 की बराबरी के बाद … Read more

भाजपा से टिकट नहीं मिला तो वार्ड 39 से निर्दलीय मैदान में उतरे देवाशीष राय

शिलचर: भाजपा के लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता एवं पूर्व आंचलिक पंचायत सदस्य देवाशीष राय को पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने शिलचर नगर निगम के 39 नंबर वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। गुरुवार को उन्होंने समर्थकों के साथ शिलचर सरकारी उच्चतर बालक विद्यालय स्थित नामांकन केंद्र पहुंचकर अपना … Read more

विभिन्न मांगों को लेकर असम में आईटीआई प्रशिक्षकों का विरोध प्रदर्शन

श्रीकोना में काले बैज लगाकर डीटीडीएम कार्यालय के सामने दिया धरना, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी श्रीकोना, 10 सितंबर: ‘सारा असम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था प्रशिक्षक संघ’ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर राज्यव्यापी विरोध कार्यक्रम के तहत बुधवार को शिलचर के श्रीकोना स्थित आईटीआई में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। इस … Read more

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर बिहाड़ा सरस्वती विद्या निकेतन में विभिन्न कार्यक्रम

विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से साहित्य सम्राट बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव बिहाड़ा सरस्वती विद्या निकेतन में मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर गुरुवार को विद्यालय परिसर में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्थानीय पीएमश्री बिहाड़ा बाजार एम.वी. स्कूल, बिहाड़ा देशबंधु विद्या … Read more

भारत वैश्विक जहाज स्वामित्व, पट्टे और समुद्री वित्त का केंद्र बनने की ओर : सर्बानंद सोनोवाल

गांधीनगर: केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि भारत जहाज स्वामित्व, पट्टे और समुद्री वित्त के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात का गिफ्ट सिटी भारत की समुद्री वित्त संबंधी महत्वाकांक्षाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा … Read more

तिनसुकिया में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

तिनसुकिया: तिनसुकिया जिला आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आज नौवें राष्ट्रीय पोषण माह के जिला स्तरीय अभिसरण एवं उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला आयुक्त (समाज कल्याण) डॉ. मंदीरा बरुआ ने की। सहायक … Read more

तिनसुकिया में स्कूल बैग के वजन की सीमा सख्ती से लागू

तिनसुकिया: तिनसुकिया जिला प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को विद्यार्थियों के स्कूल बैग के निर्धारित वजन सीमा का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। बुधवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जिले के कई स्कूलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के स्कूल बैग का मौके पर ही वजन किया और … Read more