पशुपतिनाथ बाबा की जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा

हाथी, घोड़े, ऊंट और गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

गड़वार (बलिया)। परम् पूज्य ब्रह्मलीन संत पशुपतिनाथ बाबा की जयंती के अवसर पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बभनौली (गड़वार) स्थित मां काली धाम में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हाथी, घोड़े, ऊंट तथा गाजे-बाजे आकर्षण का केंद्र रहे।

कलश यात्रा हनुमान गढ़ी से प्रारंभ होकर त्रिकालपुर तिराहा, गड़वार बाजार और थाना चौराहा होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे मार्ग में संत पशुपतिनाथ बाबा और मां काली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस भव्य आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और अपनी आस्था प्रकट की। कलश यात्रा के दौरान क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।

Leave a Comment