प्रथम दिवस -:शैलपुत्री माँ

पावन दिवस नवरात्रा में माँ तेरा अभिनंदन प्रथम दिवस शैलपुत्री माँ दुर्गा को वंदन , दाएँ हाथ त्रिशूल बाएँ कमल जिसके साजे हम भक्तों के हृदय में माँ तू नित ही विराजे, जगत माता  हिमालय पुत्री हैं वृषभवाहिनी, आदि शक्ति अनादि शक्ति माँ दुःख निवारणी, सह ना पायी देवी सती कटु वचनो का अपमान कूद … Read more

मनके सुगना कुछ बोलत बा

हरदम बेचैनी उलझन में, पलपल जीवनके चिंतनमें, चंदा, सूरज, जुगनू  तारा, धरती अंबर सब डोलत बा, मनके सुगना कुछ बोलत बा। *** लागल बावे आना-जाना, दुनिया लागेला बेगाना, सब आइल गइल जोड़ेला, अब बैरागी भी मोलत बा, मनके सुगना कुछ बोलत बा। *** आकुल, व्याकुल बा दीवाना, का लेअइनी  का लेजाना, हरदम भटकी मारा मारा, … Read more

हिन्दी पर प्रहार हिन्दुस्थान की आत्मा पर प्रहार है… आनंद शास्त्री

मित्रों ! मैं जानता हूँ कि वर्तमान परिदृश्य भारतीय अर्थव्यवस्था, संस्कृति,संघीय धारणाओं,जातिगत आधार पर जनगणना, आरक्षण,धार्मिक व्यवस्था,दलगत राजनीति इत्यादि अनेकानेक संदर्भ में इस कठिन काल में कुछ भ्रमित और कुछ शिव संकल्पित विचारधारा से जूझ रही है ! ये निश्चित है कि हिन्दुस्थान के पुनरुद्धार हेतु हिन्दू को चाहे-अनचाहे बहुत सारे
विचारों को आत्मसात करना पडेगा ! कुछेक अनुत्तरित यक्ष-प्रश्नों को भविष्य की धारा में यूँ ही अनाथों की तरह छोडना होगा,
जब हम पीओके के भारतीय महासंघ में विलय की बात कहेंगे ! जब हम वर्तमान परिवेश में चीन की ओर झुकते मालदीव, नेपाल,श्रीलंका,म्यांमार,बांग्लादेश आदि को चीन द्वारा भ्रमित करते देखेंगे ! जब हमारे सीमावर्ती क्षेत्रों में दुश्मनी की आग फैलाते अलगाववादी और आतंकवादियों के खालिस्तान समर्थित नशीले पदार्थों,गौ,मानव तश्करी एवं नकली मुद्रा के साथ-साथ भयानक हथियारों को आते देखेंगे, सीमावर्ती क्षेत्रों को जलता देखेंगे ! तो हमारे भीतर एक ज्वालामुखी धधक उठता है ! किन्तु फिर भी किंकर्तव्यविमूढ़ सी स्थिति बन जाती है हमारी।
न जाने कितने बलिदान देना शेष है हमारी आगामी पीढियों को अभी ! संसद में जब असंसदीय भाषा का उपयोग होते देखते हैं तो दिग्भ्रमित हो जाते हैं कि ये हमारे सपनों के भारत की संसद है ? किसी ने कोट के ऊपर जनेऊ पहन रखा है और कोई कहता है कि उसकी आत्मा ही जनेऊधारी है ! किन्तु हम भारत के सामान्य नागरिक कौन हैं ? हमारा हितैषी कौन है ? शत्रु कौन है ? पीओके का विलय भारत में करनें के लिये निःसंदेह धर्मनिरपेक्ष होना आवश्यक है ! किन्तु उसपार के वे लोग जैसे ही भारतीय महासंघ के घटक बनेंगे ! जैसे ही उनको भरपेट रोटी मिलेगी वैसे ही वे भरपेट-“बोटी” के लिये हमें शांति से जिंदा रहने देंगे ये यक्ष-प्रश्न है। मित्रों ! बांग्लादेश के लिये हमने जितने बलिदान दिये उसके बदले हमें क्या मिला ? हमारी गौ वंश की हत्या,मादक पदार्थों की खेप,आतंकवादियों की घुसपैठ, और इन सबसे बढ-चढ कर मिला हमें-“हिन्दी हिन्दू और हिन्दुस्थान का अपमान।
यदि दक्षिण भारत के किसी राजनैतिक दल ने हिन्दी की अनिवार्यता समाप्त की होती तो ह्रदय पे चोट लगती ! जरूर लगती ! किन्तु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की क्षत्रछाया में यहाँ असम में बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ! और वो भी भारतीय जनता पार्टी के विश्व प्रसिद्ध -“तीन व्यक्तियों”में अर्थात हमारे यशस्वी प्रधानमन्त्री जी,श्रीमहंत आदित्य नाथ योगी जी एवं हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमान हेमन्तो बिस्वशर्मा जी ही हैं !
और इनमें हमारे मुख्यमंत्री जी द्वारा हिन्दी पर किये गये वज्रपात से आज समूचा भारत स्तब्ध है।
बेसिक शिक्षा बालकों की रीढ होती है ! जब कक्षा छे से लेकर आठ तक हिन्दी की अनिवार्यता समाप्त कर दी जायेगी तो क्या होगा हिन्दी का भविष्य ? और जिस प्रान्त में हिन्दी का भविष्य कुचल दिया जायेगा वहाँ हिन्दू का भविष्य कैसा होगा ? ये हिन्दुस्थान की आत्मा पर प्रहार है ! और दुर्भाग्य से हमारे हिन्दी भाषी लोगों में इस विषय पर अभीतक जागरण का अभाव है ! मित्रों ! आप ध्यान देना जिस प्रकार कश्मीर घाटी से कश्मीरी पण्डितों को चुन-चुन कर बाहर निकाल दिया गया ! उनकी सम्पत्ति लूट ली गयी ! वे अभी तक जम्मू और दिल्ली की गलियों में अभिशप्त जीवन व्यतीत करने को बाध्य हैं ! और-“कश्मीर फाईल्स” के नाम पर घडियाली आँसू बहाने वाले लोग अभीतक कश्मीरी पंडितों के प्रति सोये हुवे हैं ! जिन लोगों ने मणिपुर के विष्णुप्रिया और मैतेयी लोगों तक पर आरोप लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी ! वे लोग कल को आपको बराक उपत्यका में रहने देंगे ?
आज उन्होंने बेसिक शिक्षा में हिन्दी की अनिवार्यता समाप्त की है ! कल वह हिन्दी शिक्षकों की नियुक्ति समाप्त कर देंगे ! बच्चों और शिक्षकों का कहीं समायोजन कर देंगे ! तदोपरान्त वे हिन्दी में प्रसारित होते कार्यक्रमों, समाचार पत्रों पर प्रतिबंध लगाने के उपरान्त सम्पूर्णतया ये घोषणा करेंगे कि-“हिन्दी भाषी असम छोड़ दें” हमारे बच्चों को आजीविका नहीं मिलेगी ! चायबागान उद्योग अपने सर्वाधिक बुरे समय से गुजर रहा है ! चायबागान धीरे-धीरे बंद होते जा रहे हैं ! बागानों की जमीन पर भाषायी भाई होने का लाभ लेकर बंगलादेशी घुसपैठियों ने अपना अधिकार पहले से कईयों गुना अधिक बढा दिया है।
मित्रों ! मै अपने बांग्ला भाषी भाईयों से हांथ जोड कर आग्रह करता हूँ कि आप-“हिन्दी” पर हो रहे अत्याचार की निंदा करो !
अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के बाद यदि हिन्दी विरोधी सरकार आयेगी तो वो निश्चित रूप से हिन्दु और हिन्दुस्थान विरोधी भी होगी। हमारे पथ पाथेय दिलीप और सीमा कुमार के आग्रह को नकारते हुवे हमारे बहुत से भाईयों ने जनगणना के अवसर पर गंभीरतापूर्वक अपनी भाषा-“हिन्दी” पंजीकृत नहीं करायी ! और ही ही लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्रों के नवीन सीमांकन का हमने विरोध किया ! मित्रों ! बराक उपत्यका आज अपनी बेबसी पर रो रही है ! जिस प्रकार मुम्बई को भव्य महानगरी बनाने वाले शिल्पी आज भी शिवसेना,मनसे, एवं महाराष्ट्रवादी बीजेपी के लिये-“भईया” अर्थात बेवकूफ माने और पुकारे जाते हैं ! जिस प्रकार कोरोना काल में उनको हजारों हजार कीमी की पैदल यात्रा कर पलायन करना पडा बिलकुल उसी प्रकार हम अर्थात-“कुली” लोगों को भी यही हमारे ही मतदान से सत्ता में आयी सरकार हमारे साथ वैसा ही व्यवहार करेगी जैसा कभी कश्मीरी पंडितों के साथ हुवा था….… आनंद शास्त्री सिलचर, सचल दूरभाष यंत्र सम्पर्कांक 6901375971″

Read more

हदीस और हमास एक ही सिक्के के दो पहलू हैं ?” आनंद शास्त्री

समादरणीय आत्म बंधुओं ! मध्य पूर्व एशिया अर्थात अलअक्शा मस्जिद- एक”महज जिद्द” है हमास अर्थात हैवानों की ! वैसे भी फलस्तीन के आंशिक शाषित क्षेत्र हों अथवा सीरिया,ईरान पाकिस्तान,बहरीन,कुवैत,कतर,इराक जैसे देशों की महज जिदें हों ! आंशिक रूप से इनमें भले ही नमाज अता फरमाई जाती हो किन्तु यहाँ होती तकरीरें बाबा आदम के जमाने … Read more

मानसिक स्वास्थ्य सार्वभौमिक मानव अधिकार है एक विमर्श सीताराम जाट, वरिष्ठ व अनुभवी तनाव परामर्शदाता

मनुष्य के पास आज हजारों सुख सुविधा होने के बावजूद भी मानव आज दुःखी और उदास नजर आता है तो जरूर वह किसी न किसी मानसिक अशांति से पीड़ित है । हर मनुष्य के चेहरे पर एक विशेष प्रकार का शोक और द्वंद झलकता है। सब कुछ होने के बावजूद अगर मन की शांति और … Read more

जानिए भगवान राम की बहन  शांता के बारे में, कहां पर है इनका मंदिर –  डा.बी. के. मल्लिक

दुनियाभर में सौ से ज्यादा रामायण प्रचलित हैं। उनमें वाल्मीकि रामायण, कंबन रामायण और रामचरित मानस, अद्भुत रामायण, अध्यात्म रामायण और आनंद रामायण की चर्चा ज्यादा होती है। उक्त रामायण का अध्ययन करने पर हमें रामकथा से जुड़े कई नए तथ्यों की जानकारी मिलती है।      ऋषि वाल्मीकि की लिखी रामायण  के सभी पात्रों … Read more

नारी ने तुझको जन्मा है, नारी की गोद में तू पलता है।

प्रत्येक वर्ष 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस( इंटरनेशनल डे आफ द गर्ल चाइल्ड) के रूप में मनाया जाता है। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि बालिकाएं किसी भी समाज के कल्याण, विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। मिशेल ओबामा ने कहा है कि ‘जब लड़कियाँ शिक्षित होती हैं, तो उनका देश अधिक … Read more

इजरायल को आत्मरक्षा का अधिकार है आचार्य विष्णु हरि

हमास का दमन जरूरी है। हमास जैसे हिंसक आतंकवादी संगठन को दुनिया के लिए त्रासदी नहीं बनने देना चाहिए। हमास को शांति के पाठ पढाने के लिए दुनिया के नियामकों की संहिताएं सक्रिय होनी चाहिए। हिंसा कर मुस्लिम आबादी के बीच छिप जाने की मानसिकता पर भी चोट होनी चाहिए। आतंकवादियों को संरक्षण देने वाली … Read more

तुझे बस तुझे

हां, मैं दूर आसमा, के सफीनों पे , तुझे बस तुझे लिखना चाहता हूं हां , मैं तेरी बस तेरी आंखों की, स्याह गहरी पुतलियों के, दिखना चाहता हूं हां, में दूर आसमा, के सफीनों पे , तुझे बस तुझे लिखना चाहता हूं हां, मैं इन बादलों के तले, आदमों की कतारों से परे बेझिझक, … Read more

बच्‍चों में विटामिन-कैल्शियम की है कमी, ऐसे करें दूर, इस लक्षण से पहचानें

छोटे बच्‍चों को खाना खिलाना एक मुश्किल काम है. उनकी पसंद की चीजें बनाने के बाद भी वे खाना पसंद नहीं करते, या फिर किसी एक चीज को ही खाते रहते हैं जिसकी वजह से पर्याप्‍त पोषण की उनके शरीर में कमी हो जाती है. कई बार बच्‍चा ठीक ठाक दिखाई देने के बाद भी कई … Read more