जापान से पहुंचे मारुति सुजुकी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, लखीपुर के दिलखुश गांव में ग्रेजुएट फार्मर का किया निरीक्षण।

चंद्रशेखर ग्वाला लखीपुर। 15 जुलाई :—– कछाड़ जिले के लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के दिलखुश गांव के लिए बुधवार का दिन गौरवपूर्ण रहा, जब जापान के नागरिक एवं मारुति सुजुकी समूह के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर किंजी साइटो दो सहयोगियों के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने स्थानीय युवा उद्यमी बापन दास के स्टार्टअप ग्रेजुएट फार्मर का दौरा कर कंपनी … Read more

जापान की सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का बराक घाटी दौरा, ग्रामीण उद्यमिता और कृषि नवाचार को मिली नई वैश्विक पहचान

बराक घाटी के उभरते स्टार्टअप और ग्रामीण उद्यमिता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली, जब जापान की सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 13–14 जुलाई 2026 को क्षेत्र के दौरे पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्री किंजी साइटो ने किया तथा उनके साथ सुश्री मिजुकी ओकुमुरा और श्री यो सुगिसाका भी उपस्थित थे। … Read more

गुरुचरण विश्वविद्यालय में डिमासा भाषा शिक्षण एवं शिक्षाशास्त्र पर द्विदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

स्वदेशी भाषा एवं ज्ञान-परंपरा के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण संस्थागत पहल शिलचर (असम) | 13 जुलाई 2026 गुरुचरण विश्वविद्यालय, शिलचर के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा 12–13 जुलाई 2026 को डिमासा भाषा शिक्षण एवं शिक्षाशास्त्र विषय पर द्विदिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला को नॉर्थ कछार हिल्स ऑटोनॉमस काउंसिल (NCHAC) का … Read more

विश्व हिंदू परिषद के परिषद शिक्षा वर्ग का भव्य समापन

अगरतला, 15 जुलाई: विश्व हिंदू परिषद दक्षिण पूर्व एवं त्रिपुरा प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित परिषद शिक्षा वर्ग का समापन समारोह पश्चिम त्रिपुरा जिले स्थित सेवा धाम प्रकल्प में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में परिषद पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री नरेश चंद्र … Read more

नवोदय विद्यालय, कोकराझार में संकुल स्तरीय प्रदर्शनी का सफल आयोजन

कोकराझार, 14 जुलाई 2026नवोदय विद्यालय समिति, शिलांग क्षेत्र के तत्वावधान में पीएम श्री विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, कोकराझार में 53वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी (RBVP-2026) के अंतर्गत संकुल स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का विषय “विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित)” … Read more

लियो डिस्ट्रिक्ट 322G का उद्घाटन समारोह ‘प्रारंभ’ शानदार तरीके से पूरा हुआ

रविवार शाम, 12 जुलाई, 2026 को, नए वर्किंग ईयर के लिए लियो डिस्ट्रिक्ट 322G का डिस्ट्रिक्ट उद्घाटन समारोह सिलचर के ‘शुभाश्री बैंक्वेट हॉल’ में एक शानदार समारोह के साथ पूरा हुआ। शाम के प्रोग्राम की शुरुआत लायंस और लियो क्लब की कई जानी-मानी हस्तियों और बुलाए गए मेहमानों की मौजूदगी में दीप जलाकर हुई। प्रोग्राम … Read more

धुबरी में घर से चल रहे अवैध गर्भपात रैकेट का भंडाफोड़, जीएनएम नर्स गिरफ्तार; सरकारी शिक्षक पति हिरासत में

सलीम शेख, धुबरी, 14 जुलाई: धुबरी पुलिस ने बीती रात एक विशेष अभियान चलाकर अवैध गर्भपात से जुड़े एक रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस मामले में एक जीएनएम (GNM) नर्स को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, उसकी पत्नी द्वारा संचालित कथित अवैध गर्भपात केंद्र से संबंध होने के संदेह में एक सरकारी स्कूल के ट्यूटर … Read more

नवनामित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग का धुबरी ए.एम.को. रोड विरासत संरक्षण समिति ने किया विरोध

सलीम शेख,  धुबरी, 14 जुलाई: ब्रिटिश काल के ए.एम.को. रोड का नाम बदलकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड किए जाने का धुबरी ए.एम.को. रोड विरासत संरक्षण समिति ने विरोध किया है। समिति का कहना है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का असम के प्रति कोई प्रत्यक्ष योगदान नहीं रहा है, इसलिए सड़क का पुराना नाम … Read more

महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में निवेश के लिए चिली ने भारतीय निवेशकों को दिया आमंत्रण

– रत्नज्योति दत्ता – नई दिल्ली: लैटिन अमेरिकी देश चिली ने भारतीय निवेशकों को अपने महत्वपूर्ण (क्रिटिकल) खनिज क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक निवेश अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया है। यह जानकारी भारत में चिली के राजदूत जुआन एंगुलो ने दी। वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण खनिजों और दुर्लभ मृदा तत्वों (रेयर अर्थ एलिमेंट्स) के क्षेत्र में चिली की रणनीतिक स्थिति है। कई ऐसे खनिज हैं जिनके वैश्विक उत्पादन और भंडार में उसकी उल्लेखनीय हिस्सेदारी है। “चिली भारत की ऊर्जा सुरक्षा का एक विश्वसनीय और रणनीतिक साझेदार बनना चाहता है। हम भारत की ऊर्जा व्यवस्था में बदलाव तथा उसकी अर्थव्यवस्था के डीकार्बोनाइजेशन की दिशा में योगदान देना चाहते हैं,” कहा जुआन एंगुलो, भारत में चिली के राजदूत, ने 13 जुलाई को फॉरेन कॉरेस्पॉन्डेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया (एफसीसी) में आयोजित एक मीडिया संवाद के दौरान। भारत स्थित चिली दूतावास के अनुसार, चिली दुनिया के कुल तांबा (कॉपर) उत्पादन का 22 प्रतिशत हिस्सा रखता है, जबकि उसके पास वैश्विक तांबा भंडार का 21 प्रतिशत है। लिथियम के मामले में चिली का वैश्विक उत्पादन में 21 प्रतिशत योगदान है और उसके पास दुनिया के कुल लिथियम भंडार का 30 प्रतिशत हिस्सा है। इसके अलावा, देश में मोलिब्डेनम, कोबाल्ट, रेनियम और आयोडीन जैसे खनिजों के भी प्रचुर भंडार हैं। “स्वच्छ ऊर्जा, तकनीकी प्रगति और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विस्तार के कारण पिछले एक दशक में इन खनिजों का वैश्विक महत्व लगातार बढ़ा है,” एंगुलो ने कहा। भारत और चिली के बीच 77 वर्षों से चले आ रहे राजनयिक संबंधों का उल्लेख करते हुए एंगुलो ने कहा कि चिली चाहता है कि भारतीय निवेशक देश के खनन क्षेत्र में एक सदी से अधिक के अनुभव का लाभ उठाते हुए उसके महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में निवेश करें। उन्होंने कहा कि भारत और चिली के बीच लागू दोहरा कराधान परिहार समझौते का लाभ भी भारतीय निवेशकों को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां चिली को विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) केंद्र के रूप में विकसित कर वहां के व्यापक वैश्विक व्यापार नेटवर्क का लाभ उठाते हुए नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक अपनी पहुंच बना सकती हैं। पश्चिम एशिया में जारी संकट का उल्लेख करते हुए राजदूत ने कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण परिवहन और माल ढुलाई की लागत बढ़ी है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा है। इसका असर चिली सहित अन्य लैटिन अमेरिकी देशों पर भी पड़ रहा है, उन्होंने कहा।

कोकराझार: बाओनाई नदी पर 600 मीटर लंबे बांस के पुल का उद्घाटन, जल्द बनेगा स्थायी पक्का पुल

​कोकराझार, 14 जुलाई: कोकराझार और धुबरी जिले के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले निवासियों की आवाजाही को सुगम बनाने और उन्हें तत्काल राहत देने के उद्देश्य से, बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (BTC) के प्रमुख हागरामा मोहिलारी ने आज तुमबागन घाट पर बाओनाई नदी पर बने 600 मीटर लंबे अस्थायी बांस के पुल का उद्घाटन किया। इस … Read more