तिनसुकिया में कथित साइबर अपराध नेटवर्क का भंडाफोड़, ११ युवक गिरफ्तार

तिनसुकिया: असम के तिनसुकिया जिले में संगठित साइबर अपराध नेटवर्क में कथित संलिप्तता के आरोप में पुलिस ने ११ युवकों को गिरफ्तार किया है। तिनसुकिया के अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) दिनेश प्रताप सिंह राठौर ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की उम्र २२ से ३१ वर्ष के बीच है। उन … Read more

एनआरएल पहले रिफाइनरी विस्तार को देगा प्राथमिकता, पॉलीप्रोपाइलीन इकाई बाद में

नुमालीगढ़: नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) प्रस्तावित पॉलीप्रोपाइलीन इकाई पर आगे बढ़ने से पहले अपने रिफाइनरी विस्तार परियोजना को प्राथमिकता देगा। एनआरएल के अध्यक्ष रंजीत रथ ने शुक्रवार को गुवाहाटी में यह जानकारी दी। कंपनी की ३३वीं वार्षिक आम बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रथ ने कहा कि नुमालीगढ़ रिफाइनरी विस्तार … Read more

मोटापुंग में आरएडब्ल्यूईपी विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सब्जी पौध उत्पादन के लिए सीड ट्रे तकनीक का किया प्रदर्शन

तिनसुकिया: तिनसुकिया जिले के मोटापुंग गांव में असम कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (आरएडब्ल्यूईपी) कार्यक्रम के तहत “सीड ट्रे तकनीक के माध्यम से वैज्ञानिक सब्जी पौध उत्पादन” विषय पर विधि प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में २९ आरएडब्ल्यूईपी विद्यार्थियों और १५ किसानों ने भाग लिया। प्रदर्शन प्रगतिशील किसान श्री धोनिल चुतिया के … Read more

पीएम विश्वकर्मा के 120 से अधिक कारीगरों को ब्रांडिंग व विपणन का प्रशिक्षण

हाफलोंग, 11 सितंबर। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों को ब्रांडिंग, विपणन, डिजिटल कौशल तथा निर्यात क्षमता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को हाफलोंग स्थित कल्चरल इंस्टीट्यूट हॉल में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एमएसएमई-डेवलपमेंट एंड फैसिलिटेशन ऑफिस (DFO), शिलचर की ओर से केशव स्मारक संस्कृति सुरभि तथा संबंधित … Read more

लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की प्रगति की समीक्षा, प्रथम चरण का काम ८२ प्रतिशत पूरा

लोथल, गुजरात: केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर सोसाइटी की दूसरी शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भारत की पांच हजार वर्ष से अधिक पुरानी समुद्री विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से विकसित किए जा रहे महत्वाकांक्षी … Read more

विहिप ने मनाया स्थापना दिवस एवं विश्व बंधुत्व दिवस

बड़जालेंगा के विवेकानंद केंद्र विद्यालय में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित बड़जालेंगा, 11 सितंबर: विश्व हिंदू परिषद, दक्षिण-पूर्व प्रांत की ओर से शुक्रवार को बड़जालेंगा स्थित विवेकानंद केंद्र विद्यालय में परिषद का स्थापना दिवस एवं विश्व बंधुत्व दिवस श्रद्धा, उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद दक्षिण-पूर्व प्रांत के प्रांत मंत्री श्री … Read more

विश्वास के खंडहर पर खड़ी व्यवस्था:सन्नाटे में गूँजते सवाल और कठघरे में खड़ा नागरिक 

राजेश कुमार सिंह नई दिल्ली -लोकतंत्र की बुनियाद किसी बहुमंजिला इमारत की तरह पत्थरों पर नहीं, बल्कि सरकार और नागरिकों के बीच ‘भरोसे’ के अदृश्य धागे पर टिकी होती है। जब यह धागा कमजोर होने लगता है, तो पूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था हिल जाती है। समकालीन भारतीय परिदृश्य में समाज के एक बड़े वर्ग के भीतर … Read more

भारत जागो दौड़ में स्वास्थ्य और नशामुक्त समाज का संदेश

प्रीतम दास हाइलाकांदी, ११ सितंबर: स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो भाषण की स्मृति में तथा नशामुक्त स्वस्थ और अनुशासित समाज के निर्माण का संदेश लेकर हाइलाकांदी में ‘भारत जागो दौड़’ मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। क्रीड़ा भारती की हाइलाकांदी जिला समिति के तत्वावधान में आयोजित इस दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने … Read more

राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर उमेदनगर में जागरूकता कार्यक्रम

प्रीतम दास हाइलाकांदी, ११ सितंबर: राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर ए.सी.आर.डी. के एस.बी.आई. संजीवनी दल की पहल पर उमेदनगर के जगी सम्मेलन भवन में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना इस … Read more

1882 से नगर पालिका, 2022 में नगर निगम और अब पहला चुनाव: चार साल के इंतजार के बाद शिलचर में सजेगा चुनावी रण

नामांकन के आखिरी दिन 42 वार्डों में उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, टिकट से वंचित कई दावेदार निर्दलीय मैदान में; सड़क, जलजमाव, नाली, पेयजल और साफ-सफाई बनेंगे प्रमुख मुद्दे शिव कुमार शिलचर, 11 सितंबर: शिलचर नगर निगम चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। नामांकन के अंतिम … Read more