तिनसुकिया: असम के खेल एवं युवा कल्याण, कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता तथा हथकरघा, वस्त्र एवं रेशम विभाग के मंत्री विश्वजीत दैमारी ने मंगलवार को तिनसुकिया कन्वेंशन सेंटर के सभाकक्ष में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिले में चल रही विकास परियोजनाओं और विभिन्न विभागीय पहलों की प्रगति का जायजा लिया गया।
बैठक में जिला स्टेडियम और मिनी स्टेडियमों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही आगामी खेल महारण ३.० के आयोजन की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के अंतर्गत रोजगार विनिमय केंद्रों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) और जीवन प्रेरणा योजना के कार्यान्वयन पर चर्चा हुई। इसके अलावा हथकरघा, वस्त्र एवं रेशम विभाग में रिक्त पदों को भरने सहित विभागीय कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में तिनसुकिया के विधायक पुलक गोहाईं, मकुम के विधायक संजय किशन, मरान स्वायत्तशासी परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य अरुणज्योति मरान, तिनसुकिया के जिला आयुक्त सुमित सत्तावन, तिनसुकिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष काजल गोहाईं, असम पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष ऋतुपर्ण बरुवा तथा तिनसुकिया जिला परिषद के अध्यक्ष भद्रेश्वर मरान उपस्थित थे।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।