10 करोड़ की अवैध बर्मी सुपारी को चिरांग पुलिस ने किया जब्त

P.B. कोकराझार , 22 मई । निचले असम के चिरांग जिला में छापे मारकर चिरांग पुलिस ने करिबन 10 करोड़ की सुपारी  जब्त किया । बीती कल रात करीब 11 बजे चिरांग जिला के बिजनी थानान्तर्गत कावाटिका गांव के चार जगहों पर चलाया गया था यह छापामारी अभियान । चिरांग जिला पुलिस अधीक्षक गौरव उपाध्याय … Read more

बराक घाटी में 24 घंटे में 737 कोरोना पॉजिटिव

प्रे. सं. शिलचर, 22 मई: असम में कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या शुक्रवार को 24 घंटे में 737 पाई गई। जिसमें काछाड़ में 486 पॉजिटिव, करीमगंज में 134 और हाइलाकांदी में … Read more

डीसी ने किया ऑक्सीजन स्तर जांच करने का अनुरोध

शिलचर 22 मई: काछार की जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती कीर्ति जाल्ली ने कहा कि बिना लक्षण वाले कोविड रोगियों को भी अपने ऑक्सीजन स्तर की जांच करने की सलाह दी। उन्होंने आज शिलचर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में कोविड ऋण लेखा बोर्ड की बैठक में अपने भाषण के संदर्भ में काछार के नागरिकों से चिकित्सकों की सलाह … Read more

संघर्ष में ही आनंद आता है, अब अधूरे कामों को पूरा करुंगा : मिहिरकांति सोम

संघर्ष में ही आनंद आता है, अब अधूरे कामों को पूरा करुंगा : मिहिरकांति सोम प्रे.स.शिलचर, २२ मई : उधारबंद से द्वितीय बार निर्वाचित विधायक मिहिरकांति सोम से प्रेरणा भारती के विशेष प्रतिनिधि के संग एक भेंटवार्ता की कुछ झलकियाँ प्रस्तुत हैं – • विधायक मिहिर कांति सोम : बहुत खुश हूँ, संघर्ष में ही … Read more

लखीपुर के विधायक कौशिक राय द्वारा हिन्दी में शपथ ग्रहण करने पर हिंदीभाषी संगठनों ने किया अभिनंदन

लखीपुर के विधायक कौशिक राय द्वारा हिन्दी में शपथ ग्रहण करने पर हिंदीभाषी संगठनों ने किया अभिनंदन प्रे.सं.शिलचर, २२ मई: १५वें असम विधानसभा के प्रथम अधिवेशन में २१ मई को सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ ग्रहण कराया गया। एकमात्र लखीपुर के विधायक कौशिक राय ने विधानसभा में अपनी मातृभाषा हिन्दी में शपथ ग्रहण किया। असमिया, … Read more

राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के साथ दूसरे दिन का विधानसभा सत्र सम्पन्न

राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के साथ दूसरे दिन का विधानसभा सत्र सम्पन्न 15वें असम विधानसभा के प्रथम अधिवेशन की शुरुआत आज अपराह्न 3:00 बजे हुई। दूसरे दिन के सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात 1 दिन के लिए सत्र स्थगित कर दिया गया। विधानसभा चुनाव में भाग लेकर नई … Read more

करीमगंज में दो बेटों ने मिलकर की पिता की हत्या

करीमगंज (असम), 21 मई – करीमगंज जिला के सलामना में बेटों द्वारा बाप की बड़ी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।  पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को हारिस अली को घर से बुलाकर उसके दो बेटों ने अपने साथ ले गये। घर के पास खेल मैदान में पुत्र नसीरुद्दीन और शरीफ … Read more

असमः अंतर जिला यातायात बंद

P.B. गुवाहाटी (असम), 21 मई – राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसको देखते हुए राज्य सरकार द्वारा नये दिशा निर्देश जारी किये गये हैंं। जिसके तहत शुक्रवार से राज्य में अंतर जिला यातायात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। अंतर जिला यातायात पर सरकार द्वारा … Read more

असम- मेघालय में भारी बरसात और तेज हवा चलने की चेतावनी

गुवाहाटी, 21 मई –  क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, गुवाहाटी की ओर से मौसम को लेकर जारी चेतावनी में कहा गया है कि आने वाले 24 घंटे के भीतर असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, साथ ही मूसलाधार बरसात होने की भी संभावना है … Read more