बराक घाटी में 24 घंटे में 737 कोरोना पॉजिटिव

प्रे. सं. शिलचर, 22 मई: असम में कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या शुक्रवार को 24 घंटे
में 737 पाई गई। जिसमें काछाड़ में 486 पॉजिटिव, करीमगंज में 134 और हाइलाकांदी में 117 कुल 737 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए। चिकित्सारत मरीजों की संख्या 3400 थी।

आज काछाड़ में कुल 486 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 125 आरटी पीसीआर और 361 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 47 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 4 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 6095 पहूंच गई। अभी 1888 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा  चल रही है। अबतक 4160 कोरोना मरीज  डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज 5706 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 361 पॉजिटिव पाए गए। 1888 सक्रिय पाज़िटिव में से शिलचर मेडिकल कॉलेज में 295, अन्य में 201 तथा होम आइसोलेशन में  1392 मरीज चिकित्सा रत हैं। उपरोक्त जानकारी काछाड़ के मिडिया एक्सपर्ट सुमन चौधरी ने प्रदान की।

करीमगंज में अबतक कुल पाज़िटिव 6344 मिला तथा आज 115 मरीजों को डिस्चार्ज  किया गया है। नए 134 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 698 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 3185 टेस्ट का रिजल्ट आया। हाइलाकांदी में आज 117 पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 102 रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। आज 1456 रैपिड टेस्ट किया गया। 814 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। हाइलाकांदी में दुसरी लहर ने अबतक 13 मरीजों की जान
ले ली।

Leave a Comment