कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत एवं पुरातनाध्ययन विश्वविद्यालय, नमाटि, नलबारी के वेद-वेदांग संकायान्तर्गत संचालित “संस्कृत ज्योतिष’ विभाग के अध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नन्दन कुमार तिवारी को गोवा राज्य के मडगांव में रवीन्द्र भवन में आयोजित दो-दिवसीय अंतराष्ट्रीय सेमिनार में “राष्ट्रीय शिक्षा गौरव अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। डॉ. तिवारी को यह सम्मान उनके द्वारा शिक्षा जगत् में उल्लेखनीय योगदान एवं महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया है।
डॉ. नन्दन कुमार तिवारी के द्वारा उनके 15 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा का अनुभव में किए गए प्रमुख कार्यों का उल्लेख –
1. ज्योतिष विषय के विभिन्न पाठ्यक्रमों (UG, PG और Diploma स्तर) के 60 पुस्तकों का सम्पादन कार्य।
2. 400 से अधिक पाठों का लेखन कार्य।
3. UGC तथा भारत सरकार द्वारा स्वीकृत परियोजना E-PG पाठशाला के अन्तर्गत ज्योतिष गणित विषय के प्रथम पत्र “ग्रहलाघवम् ” के 35 पाठों का संस्कृत भाषा में लेखन कार्य।
4. शोध निर्देशन – 4 शोधार्थियों का शोध कार्य पूर्ण तथा पीएच्-डी अवार्डेड
5. पुस्तक का लेखन तथा सम्पादन – 2
6. राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में शोध पत्र वाचन – 50
7. शोध पत्रों का प्रकाशन विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की Peer reviewed शोध पत्रिकाओं तथा UGC listed Journals में – 40
8. वृहत् एवं लघु परियोजना कार्य अनुभव – कुल 4
9. अध्यापन अनुभव – 15 वर्ष
10. प्रशासनिक अनुभव (विभागाध्यक्ष के रूप में) – 12 वर्ष
11. चेयरमैन एवं सदस्य – Board of Studies
12. सदस्य – Academic Council
13. सदस्य – Research council
डॉ. नन्दन कुमार तिवारी को यह विशेष ‘राष्ट्रीय शिक्षा गौरव सम्मान-2026″ सम्मान मिलने पर विश्वविद्यालय में खुशी का लहर है। इस उपलब्धि के लिए डाॅ. नन्दन कुमार तिवारी को विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर प्रह्लाद आर जोशी, रेक्टर महोदया, कुलसचिव सहित विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने बधाईयाॅं एवं शुभकामनाएं प्रदान किया।