सेवा संकल्प अभियान-२०२६ के तहत डिमौ में सेवा सेतु शिविर आयोजित

शिवसागर: शिवसागर जिले के डिमौ विकासखंड के अंतर्गत सार्वजनिक खेल मैदान में शुक्रवार को ‘सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वार’ शीर्षक से एक जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर राज्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान-२०२६ के तहत आयोजित किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना तथा लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाए बिना आसानी से सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना था।

शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने नागरिकों को आवश्यक जानकारी और सहायता प्रदान की। इस दौरान आवेदन जमा करने, पंजीकरण, दस्तावेजों के सत्यापन, शिकायतों के निवारण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई), प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम-किसान, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम स्वनिधि, वीबी-जी रामजी तथा एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड (ओएनओआरसी) सहित कई प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और सार्वजनिक सेवाओं को शामिल किया गया।

Leave a Comment