अंमलेन्दु पाल के निधन पर जीसी पाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शोकसभा

गौतम सरकार रामकृष्णनगर, 8 अक्टूबर। जीसी पाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं एकेडमी परिवार के सदस्य अंमलेन्दु पाल के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को संस्थान के सभागार में शोकसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

शोकसभा की अध्यक्षता कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कृष्णरंजन पाल ने की। उन्होंने कहा कि अंमलेन्दु पाल लगभग 15 वर्षों से संस्थान से जुड़े थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन से संस्थान ने एक समर्पित सदस्य को खो दिया है।

प्रधानाध्यापिका आशा सिन्हा, सचिव सब्यसाची रुद्रगुप्त तथा शिक्षकों ने भी अंमलेन्दु पाल के साथ अपने लंबे जुड़ाव और उनकी सेवाओं को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उन्हें सहयोगी, कर्मठ और मददगार व्यक्तित्व बताया।

शोकसभा के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। कॉलेज एवं एकेडमी के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने भी अंमलेन्दु पाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Leave a Comment