निहार कांति राय उधारबंद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उधारबंद के इटाछड़ा मॉडल हाईस्कूल परिसर में करीब पांच हजार दीप जलाकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक राजदीप गोवाला की पहल तथा उधारबंद भाजपा मंडल कमेटी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
विधायक राजदीप गोवाला ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘हैप्पी बर्थडे नरेंद्र मोदी’ के नारे लगाए गए।
विधायक ने कहा कि इटाछड़ा मॉडल हाईस्कूल के निर्माण से आसपास के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर शिक्षा का अवसर मिला है। उन्होंने विद्यालय को भविष्य में उच्चतर माध्यमिक स्तर तक उन्नत करने की दिशा में पहल करने की बात कही।
कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की उपस्थिति रही। इसी दिन विधायक ने द्विगुनछड़ा क्षेत्र में एक नाचघर के निर्माण का शिलान्यास भी किया।