शिलचर, 12 सितंबर: लघु, छोटे और मध्यम उद्योग पीडीबी की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जिला समन्वयकों और क्षेत्रीय निदेशकों की एक प्रशिक्षण एवं चर्चा बैठक गुवाहाटी के राजगढ़ स्थित एमएसएमई कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के एमएसएमई-पीडीबी के प्रभारी नरेंद्र एन. सिन्हा और असम एमएसएमई-पीडीबी की अध्यक्ष भार्गवी लीमा महंत उपस्थित थीं। बैठक में असम सहित पूरे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में एमएसएमई-पीडीबी की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।
योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर के उद्यमियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला समन्वयकों और क्षेत्रीय निदेशकों को प्रशिक्षण तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि इस प्रशिक्षण से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा नए उद्यमियों के लिए आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त होगा।