डिब्रूगढ़ में संत शिरोमणि श्री गणिनाथ पूजनोत्सव एवं प्रथम प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न।

मध्यदेशीय वैश्य एक प्लेट फार्म पर आ कर असम तथा सनातन की रक्षा करे– विधायक फुकन ।

युवा रोजगार तलाशने के बजाये रोजगार का श्रृजन करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक विजय गुप्ता।

डिब्रूगढ़, प्रेरणा भारती, 12 सितंबर। मध्यदेशीय वैश्य महासभा, असम प्रदेश के तत्वावधान एवं डिब्रूगढ़ जिला समिति के सौजन्य में शनिवार को डिब्रूगढ़ के माहलया रोड स्थित आनंदालय भवन में संत शिरोमणि श्री श्री गणिनाथ पूजनोत्सव एवं प्रथम प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में असम के विभिन्न जिलों के अलावा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे समाजबंधुओं, श्रद्धालुओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद डिब्रूगढ़ जिला अध्यक्ष रूप नारायण साह ने पुष्प अर्पित कर संत शिरोमणि श्री गणिनाथ बाबा की पूजा-अर्चना की। वहीं असम प्रदेश अध्यक्ष अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित सभा में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सेंट्रल गुवाहाटी के विधायक विजय गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डिब्रूगढ़ विधायक प्रशांत फुकन, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विनय गुप्ता और राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा डॉ. ऋचा योग्यमई मंचासीन रहे। सभा के प्रारंभ में विधायक मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय गुप्ता ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की, जबकि विधायक प्रशांत फुकन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। असम प्रदेश एवं डिब्रूगढ़ जिला समिति की ओर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए विजय गुप्ता को फुलाम गमछा, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं डिब्रूगढ़ विधायक प्रशांत फुकन को असमिया फुलाम गमछा एवं सराई प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ मंचासीन सभी अतिथियों को फुलाम गमछा प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिब्रूगढ़ की जानी मानी सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच, डिब्रूगढ़ शाखा के अध्यक्ष रोहन जालान के साथ ही कई अन्य पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक विजय गुप्ता को झाँपि व फुलाम गमछा पहनाकर सम्मानित किया। सभा मे डिब्रूगढ़ वरिष्ठ पत्रकार मनोज पाण्डेय व जितेंद्र श्रीवास्तव के साथ ही दुमदुमा के पत्रकार गोरखनाथ गुप्ता को फुलाम गमछा व स्मृति चिन्ह प्रदान कर संगठन के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। अधिवेशन में बिहू सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। विभिन्न स्थानों से आए अतिथियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। बिहू नृत्य के दौरान राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ. ऋचा माई गुप्ता भी भाव-विभोर होकर नृत्य मंडली के साथ नृत्य कि।सभा को संबोधित करते हुए डिब्रूगढ़ विधायक प्रशांत फुकन ने मध्यदेशीय वैश्य समाज से एकजुट होकर असम तथा सनातन संस्कृति के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सेंट्रल गुवाहाटी के विधायक विजय गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज में विचारों का मतभेद हो सकता है, लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए। उन्होंने समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं से रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजन करने की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार रखते हुए मध्यदेशीय वैश्य समाज के विभिन्न संगठनों के बीच एकता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मध्यदेशीय वैश्य महासभा कम समय में असम के विभिन्न जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ सामाजिक सेवा का विस्तार कर रही है। विधायक निर्वाचित होने विजय गुप्ता को तिनसुकिया कानू कल्याण ट्रस्ट द्वारा फुलाम गमछा से ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र साह सचिव मदन प्रसाद गुप्ता रामेश्वर साह अधिवक्ता केदार गुप्ता विश्व नाथ साह महादेव साह ने सम्मानित किया। सभा में असम प्रदेश महिला सचिव श्रीमती पार्वती गुप्ता ने बर्ष का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा समाज के महिलाओं को समाजिक भागीदारी की अपील की । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सरोज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष माधव चंद्र गुप्ता, सांगठनिक सचिव दीनबंधु गुप्ता, प्रदेश युवा अध्यक्ष जयप्रकाश साह, सचिव देवानंद साह, असम प्रदेश महिला अध्यक्षा गीता गुप्ता, सचिव पार्वती गुप्ता एवं सहसचिव ममता गुप्ता पूर्व असम प्रदेश महिला अध्यक्षा रामावती साह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में डिब्रूगढ़ जिला समिति के अध्यक्ष रूप नारायण साह, कार्यकारी अध्यक्ष सूरज साह, उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता (डिब्रूगढ़), नवीन गुप्ता (बरबरूआ), सचिव राजेंद्र गुप्ता (राजू), सहसचिव अर्जुन गुप्ता एवं जय नारायण साह, कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता, सहकोषाध्यक्ष अरुण साह, संगठन मंत्री मदन साह एवं अभिषेक गुप्ता तथा सलाहकार छोटे लाल गुप्ता एवं संतोष कुमार गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला महिला समिति की अध्यक्ष पंचम गुप्ता, सचिव रूबी गुप्ता एवं संगठन मंत्री रेखा गुप्ता ने भी आयोजन में सहयोग किया।अधिवेशन के दौरान वर्ष 2026 में शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं तथा अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवा पीढ़ी को शिक्षा,  एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे। सभा के अन्त में धन्यवाद ज्ञापन डिब्रूगढ़ जिला समिति के सलाहकार छोटे लाल गुप्ता ने दिया।

Leave a Comment