शिलचर में चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

शिलचर, 1 सितंबर। चोरी के एक मामले की जांच के दौरान शिलचर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल सरकार और आरिफ उद्दीन लस्कर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, शिलचर थाना केस संख्या 786/2026 की जांच के क्रम में 1 सितंबर को मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 14 मोबाइल फोन, सोने की 5 जोड़ी बालियां, 5 अंगूठियां तथा एक ई-रिक्शा का चार्जर बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को बरामद सामान के साथ थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी की इस घटना में अन्य कोई व्यक्ति शामिल है या नहीं। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment