शिलचर: मालूग्राम के गांधी घाट क्षेत्र के सर्वोदय भवन में शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नए एटीएम काउंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया। लंबे समय से इस क्षेत्र के निवासियों की मांग थी कि यहां एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। आखिरकार सर्वोदय ट्रस्ट के महासचिव के विशेष प्रयासों से यह मांग पूरी हुई और सर्वोदय भवन के एक कक्ष में एसबीआई का एटीएम स्थापित किया गया।
उद्घाटन समारोह में एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक दिवाकर प्रसाद, एचआर प्रबंधक सुनीर्मल चक्रवर्ती, उप प्रबंधक मणिकांचन भट्टाचार्य, एटीएम चैनल प्रबंधक विशाल रोशन तथा सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक नीलोत्पल धर चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वोदय ट्रस्ट के महासचिव एवं अधिवक्ता शेखर पाल चौधरी सहित शांतनु दास, रामेंद्र भट्टाचार्य, अशोक कुमार देव, पीयूष कांति चक्रवर्ती, रूपर्शी पुरकायस्थ, मौसमी चौधरी, बीपा चक्रवर्ती, मधुमिता आचार्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।
क्षेत्र में एटीएम सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें नकद निकासी के लिए दूर-दराज के इलाकों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे गांधी घाट एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को काफी सुविधा मिलेगी।