।।भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई की मांग, मारवाड़ी युवा मंच ने पुलिस में दी शिकायत।।

मारवाड़ी युवा मंच, उत्तर लखीमपुर शाखा ने सोशल मीडिया पर मारवाड़ी, बिहारी और बंगाली समुदाय के खिलाफ कथित भ्रामक प्रचार के विरोध में उत्तर लखीमपुर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

मंच का आरोप है कि फेसबुक पर प्रसारित एक वीडियो में इन समुदायों पर बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता न करने का झूठा दावा किया गया, जबकि राहत एवं सेवा कार्य लगातार किए गए हैं।

मारवाड़ी युवा मंच ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत स्वीकार करते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया है। मंच ने कहा कि वह भविष्य में भी मानव सेवा, सामाजिक सद्भाव और जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Leave a Comment