लखीमपुर 27 जुलाई: असम में बाढ़ की विभीषिका के बीच आज शिवसागर जिले में राहत कार्य किया गया।
लखीमपुर जिले के अंतर्गत आने वाली चावलधोवा आंचलिक समिति और गोगामुख आंचलिक समिति ने अखिल असम भोजपुरी परिषद की केंद्रीय समिति के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री और पीने का पानी वितरित किया।
बाढ़ के कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया है और लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसे समय में परिषद के कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर मानवता की मिसाल पेश की। टीम ने उन क्षेत्रों में भी पहुंचकर सहायता पहुंचाई जहां अब तक कोई राहत नहीं पहुंच पाई थी।
उक्त कार्यक्रम में श्री कृष्ण मल्लाह और श्री जितेन्दर मल्लाह ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और राहत सामग्री के वितरण में सहयोग किया।
कार्यक्रम के दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम सभी को मिलकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। मानुहे मानुहर बावे यानी _इंसान, इंसान के लिए_ की भावना से यह सेवा कार्य किया जा रहा है।
अखिल असम भोजपुरी परिषद ने आश्वासन दिया कि आगे भी बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद जारी रखी जाएगी।