शब्दाक्षर दिल्ली व छत्तीसगढ़ का साहित्यिक समारोह सम्पन्न*

कोलकाता/रायपुर/दिल्ली: शब्दाक्षर छत्तीसगढ़ ने रविवार को राजधानी रायपुर की दो लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकारा डॉ.अर्चना पाठक और श्रीमती लतिका भावे जी को उनकी शाश्वत साहित्य सेवा व उत्कृष्ट रचनाधर्मिता के लिए शब्दाक्षर विदुषी शाश्वत साहित्य सम्मान से सम्मानित किया। साथ ही कारगिल दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद वीरों के सम्मान में एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें 24 रचनाकारों ने काव्य पाठ किया। मंच संचालन श्रीमती मीना शर्मा और कवि यशवंत कुमार चतुर्वेदी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। साथ ही उसी रविवार को ही शब्दाक्षर की चाँदनी चौक जिला समिति द्वारा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ल के नेतृत्व एवं शब्दाक्षर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मिश्र ‘प्रतापगढ़िया’ के मार्दशन में दिल्ली के द्वारका स्थित विंसी पब्लिक स्कूल में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें शब्दाक्षर दिल्ली के तमाम पदाधिकारियों एवं अन्य अतिथिगणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने गीत, ग़ज़ल, कविताओं से सबका मनोरंजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में समाज सेवी राजेंद्र राणा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कवि मनोज मिश्र ‘कप्तान’ एवं पं0 नमन शर्मा रहे एवं सारस्वत अतिथि रचना गोयल जी रहीं।  उपरोक्त कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या अमिता गोयल और विद्यालय प्रबंधक,शब्दाक्षर दिल्ली संरक्षक सत्यवान गहलोत की विशेष उपस्थिति रही। संरक्षक सत्यवान यादव द्वारा माँ शारदा की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, साथ ही ‘शब्दाक्षर गीत’ प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मिश्र ‘प्रतापगढ़िया’ एवं चांदनी चौक सचिव अंकित अंकुल द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शब्दाक्षर चांदनी चौक संगठन मंत्री अमरपाल ‘अमर’ एवं चांदनी चौक मीडिया प्रभारी भारत मौर्य द्वारा किया गया। कुल 28 रचनाकारों ने अपना  बेहतरीन काव्यपाठ करके कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाया। शब्दाक्षर के राष्ट्रीय संरक्षक व कार्यक्रम प्रभारी बुद्धिनाथ मिश्र तथा शब्दाक्षर संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने दूरभाष पर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कुमार जगदलवी व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार प्रतापगढ़िया को आयोजन की सफलता पर बधाई प्रेषित की।

Leave a Comment