लखीमपुर असम रौनियार वैश्य समाज ने शिवसागर के दुर्गम गांवों में बांटी राहत*

लखीमपुर 27 जुलाई असम में आई बाढ़ के बीच असम रौनियार वैश्य समाज ने मानवता की मिसाल पेश की। समाज के कार्यकर्ताओं ने शिवसागर जिले के दिशानमुख से 15 किलोमीटर अंदर स्थित बाढ़ग्रस्त गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवारों को राशन, पानी और भोजन सामग्री वितरित की।

इससे पहले समाज ने कामाख्या मंदिर में आयोजित अंबुबाची मेले में भी लंगर लगाकर हजारों श्रद्धालुओं की सेवा की।

इस सराहनीय कार्य के लिए अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रवण प्रसाद गुप्ता जी ने असम प्रदेश अध्यक्ष श्री क्षत्रपति गुप्ता जी व पूरी टीम को बधाई दी।

Leave a Comment