सीबीएससी परीक्षा परिणाम में भयंकर हेरा- फेरी के लिए जिम्मेवार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे –काँग्रेस
अनिल मिश्र/पटना
सीबीएससी परीक्षा परिणाम में भयंकर हेरा- फेरी होने से लाखों- लाख बच्चे और उनके माता-पिता सदमे में हैं। इस संबंध में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, विशाल कुमार, इंटक जिला महासचिव टिंकू गिरी, मुन्ना मांझी आदि ने कहा कि जिस कंपनी COEMPT को परीक्षा परिणाम तैयार करने की जिम्मेवारी मिली, वह पहले GLOBARENA के नाम से तेलंगाना में 2019 में गलत कारनामे कर चुकी है। इस बीच इन सभी नेताओं ने कहा डिजिटल कंपनी का नाम बदला पर नियत वहीं, फिदरत वहीं, इतिहास सब को पता था, फिर भी सीबीएससी द्वारा ठेका दिया गया, ऐसी कंपनी के हाथ में 18 लाख 50 हज़ार बच्चो का भविष्य सौप दिया गया और किसी को फर्क़ नहीं पड़ा। इस बीच इन सभी नेताओं ने इस पूरे घोटाले के असली दोषियों को सामने लाने के लिए स्वतन्त्र न्यायिक जांच और एस आई टी का गठन तत्काल किया जाये। इस बीच इन नेताओं ने कहा इस जब इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए कॉंग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद से सड़क तक उठाया तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देने के बजाय कह रहे हैं कि सीबीएससी के 40 करोड़ पन्नों की चेकिंग में बड़ी चूक हुई है, जिसके लिए शुरू होगा रीईभैलूऐसन। नेताओं ने कहा कि जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री 12 वीं के मूल्यांकन में हुई गंभीर विसंगतियों और तकनीकी गड़बड़ियों को स्वीकार किया है, तो इस्तीफा क्यों नहीं दे देते।