सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे- राजदीप ग्वाला 

सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे- राजदीप ग्वाला 

शनिवार को बीजेपी प्रत्याशी राजदीप ग्वाला ने उधारबंद में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ परिचय बैठक की, जिसमें राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ भी मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत में कणाद पुरकायस्थ ने कहा कि पार्टी में टिकट के कई दावेदार होते हैं, लेकिन सभी को टिकट देना संभव नहीं होता। उन्होंने बताया कि पार्टी विभिन्न पहलुओं पर विचार कर उम्मीदवार का चयन करती है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि नाराज नेता पार्टी हित में अपना इस्तीफा वापस लेकर एकजुट होकर चुनाव में जुटेंगे।

वहीं, बीजेपी प्रत्याशी राजदीप ग्वाला ने कहा कि लगभग 15 लोग टिकट के दावेदार थे, जिनमें से पार्टी ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने स्वीकार किया कि दावेदारों में असंतोष स्वाभाविक है, लेकिन वे सभी से संवाद कर रहे हैं और उम्मीद है कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Comment