दुलियाजान में ड्रग्स के खिलाफ पुलिस का अभियान 

दुलियाजान में ड्रग्स के खिलाफ पुलिस का अभियान 
दुलियाजान प्रेरणा भारती २० फरवरी दिलीप साह :
 दुलियाजान में ड्रग्स के खिलाफ पुलिस का अभियान  जारी ।  शुक्रवार को दुलियाजान पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान बिरजू गड़ (30) के रूप में हुई है। वह कथित रूप से ड्रग्स तस्करी के कारोबार से जुड़ा हुआ था। उसका निवास दिरियाल चाय बागान क्षेत्र में है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13.5 ग्राम ब्राउन शुगर तथा ड्रग्स से भरे 11 कंटेनर बरामद किए हैं। बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। आरोपी को ड्रग्स तस्करी में संलिप्तता के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Comment