मार्घेरिटा इंडिया क्लब में विधायक भास्कर शर्मा द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित
भुनेश्वर प्रसाद, मार्घेरिटा, 12 फरवरी | प्रेरणा संवाददाता
मार्घेरिटा इंडिया क्लब में आज विधायक भास्कर शर्मा की ओर से एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान विधायक भास्कर शर्मा ने उपस्थित अतिथियों को पारंपरिक फुलाम गमछा पहनाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने पिछले पाँच वर्षों में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत किया और कहा कि मार्घेरिटा के समग्र विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता आगे भी जारी रहेगी।
इस अवसर पर ‘चमु खतियान’ पुस्तक का भी विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।