ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस एवं महाप्रबंधक पूर्व रेलवे के बीच पीएनएम बैठक संपन्न

ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस एवं महाप्रबंधक पूर्व रेलवे के बीच पीएनएम बैठक संपन्न
कोलकाता: ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस (ERMC) और महाप्रबंधक, ईस्टर्न रेलवे के बीच दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र (PNM) बैठक दिनांक 10 एवं 11 फरवरी को महाप्रबंधक के कॉन्फ्रेंस कक्ष में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इससे पूर्व 9 फरवरी को कोलकाता स्टेशन पर कांग्रेस के केंद्रीय पदाधिकारियों की एक आंतरिक तैयारी बैठक आयोजित की गई थी।
पीएनएम बैठक के दौरान रेलवे कर्मचारियों से संबंधित कुल 68 विभिन्न एजेंडा विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इनमें से 35 मुद्दों पर सहमति बन गई, जिन्हें तत्पश्चात निस्तारित (क्लोज़) कर दिया गया। शेष मुद्दों को आगे विचार-विमर्श हेतु लंबित रखा गया।
11 फरवरी को लगभग 1:30 बजे पीएनएम बैठक का समापन सत्र महाप्रबंधक, अपर महाप्रबंधक तथा ईस्टर्न रेलवे के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस सत्र में ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए ईआरएमसी के अध्यक्ष व एनआईआर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनोद शर्मा ने महाप्रबंधक को आश्वस्त किया कि यह राष्ट्रवादी संगठन सदैव रेलवे की प्रगति, विकास, सुरक्षा, संरक्षा एवं समय पालन के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी बना रहेगा। उन्होंने सूचीबद्ध एजेंडा के अतिरिक्त भी कर्मचारियों एवं श्रमिकों की लंबित मांगों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

Leave a Comment