कालाइनछोड़ा टोल गेट पर 9 रोहिंग्या गिरफ्तार, सनातनी संघ ने सौंपा पुलिस को
कालाइनछोड़ा: आज सुबह करीब 10 बजे दिगरखाल होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-6 के रास्ते अवैध रूप से बांग्लादेश जाने का प्रयास कर रहे 9 संदिग्ध रोहिंग्या नागरिकों को कालाइनछोड़ा टोल गेट पर पकड़ लिया गया।
सूचना मिलने पर काठीघोड़ा सनातनी संघ के अध्यक्ष सुमित वैष्णव के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने पुलिस के सहयोग से कालाइनछोड़ा पुलिस नाका चेक गेट पर कार्रवाई करते हुए दो ऑटो से कुल 9 संदिग्ध नागरिकों को हिरासत में लिया।
फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।