सुबह-सुबह बेकाबू बलेनो कार दुकान में घुसी, नाबालिग चालक बाल-बाल बचा

सुबह-सुबह बेकाबू बलेनो कार दुकान में घुसी, नाबालिग चालक बाल-बाल बचा
काछार जिले के काठीघोड़ा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। चौरंगी- तीनोखाल को जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क के व्यस्ततम कोरिकांदी चौमाथा पर एक बेकाबू बलेनो कार सड़क किनारे स्थित एक दुकान का शटर तोड़ते हुए सीधे दुकान के भीतर जा घुसी।
इस हादसे में कार और दुकान को भारी नुकसान पहुंचा, हालांकि सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि वाहन चालक नाबालिग था और घनी कुहासे के कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना घटी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चौरंगी से तीनोखाल की ओर जा रही थी, तभी अचानक नियंत्रण बिगड़ने से यह हादसा हुआ। उस समय दुकान के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे चालक और दुकानदार दोनों की जान बच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Leave a Comment