प्रे.सं.लखीपुर २२ नवंबर : बुधवार सुबह ९ बजे सरकार के शिक्षा विभाग का सचिव नारायण कोंवर ने पैलापूल के नेहरू कॉलेज का दौरा किया। नेहरू कॉलेज में कॉलेज राज्य उच्च शिक्षा अभियान के वित्त पोषण से नवनिर्मित प्रशासनिक भवन, जिम, खेल के मैदान, कंप्यूटर केंद्र,एक्स शिक्षा प्रयोगशाला, भाषा प्रयोगशाला आदि भवन निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया। कॉलेज निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य डॉ शुभजीत चक्रवर्ती के साथ कालेज के शिक्षण तथा गैर शिक्षण कर्मचारियों एवं कालेज के विद्यार्थीगण भी मौजूद थे । कोंवर ने कालेज का सार्विक विकास का आश्वासन दिया ।