हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दो बच्चे सहित पांच हाथियों की मौत

अनिल मिश्र/राँची 22 नवंबर: पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी वन क्षेत्र स्थित उपरबंधा जंगल क्षेत्र में हाई टेंशन तार (33हजार वोल्ट) की चपेट में आने से दो बच्चे सहित पांच हाथियों की मौत एक साथ हो गयी घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर ग्रामीण जंगल से लकड़ी लाने गये थे। उसी दौरान जंगल में पांच हाथियों को मृत देखा। वहीं पास में दो हाथियों को  भी सिंघाड़ते देखा। इन मृत और सिंघाड़ते हाथी को देख ग्रामीण लकड़ी बिनने के वजाय अपने गांव पहुंचकर इसकी जानकारी गांव वालो को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दिया। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त मंजूनाथभंडारी,क्षेत्रीय वन अधिकारी दिग्विजय सिंह एवं स्थानीय विधायक रामदास सोरेन घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी लिया।  कल रात होने की वजह से हाथियों का आज पोस्टमार्टम कर पूरी विधि विधान से दफनाने का काम इन तीनों लोगों के उपस्थिति में किया गया। इन हाथियों की मौत से आसपास के ग्रामीण काफी मर्माहत हैं।

Leave a Comment