जवाहर नवोदय विद्यालय पैलापुल कछार में क्लस्टर स्तरीय :- 31 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम 2023 का हुआ शुभारंभ

आज दिनांक २२/११/२०२३  को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के दो दिवसीय कार्यक्रम का जवाहर नवोदय विद्यालय  पैलापुल में शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नुरुल इस्लाम बरबुइया (प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय कोकराझार) एवं विशिष्ट अतिथि श्री विश्वास कुमार (प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय कछार) थे। क्लस्टर स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम के प्रदर्शनियों के मूल्यांकन हेतु निर्णायक मंडल के रूप में  डॉo राजार्षी कृष्ण नाथ ,डॉo अभिजीत पाल, डॉo सौमित्र नाथ एवं डॉo सुभाष देवनाथ (गुरु चरण डिग्री कॉलेज सिलचर) पधारे थे। सभी अतिथियों का पारंपरिक स्वागत आयोजक विद्यालय के डॉo पुलिन नाथ (स्नातकोत्तर शिक्षक रसायन विज्ञान), श्रीमती आईसीएल (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षिका विज्ञान)एवम् संगीत शिक्षिका श्रीमती बनाश्री दास ने  पुष्प गुच्छ ,असमी झांपी  एवं अंग वस्त्र प्रदान करके किया । इस अवसर पर श्री विश्वास कुमार प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय कछार ने कुल सोलह (१६)जवाहर नवोदय विद्यालयों से आए हुए चौवन (54) मेधावी विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि विज्ञान के आविष्कारों को किसी विषय के दायरे में सीमांकित नहीं किया जा सकता । उन्होंने सुकरात, प्लेटो, अरस्तु, जैसे दार्शनिकों द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में दिए गए योगदानों को बड़े ही प्रभाव पूर्ण तरीके से बताया , और राष्ट्र की प्रगति के लिए सभी विषयों के विद्यार्थियों को इस प्रकार के राष्ट्रिय प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित  किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिका एवं कर्मचारी मौजूद थे। पूरे विद्यालय में हर्ष का माहौल था।

Leave a Comment