लखीपुर विधानसभा केंद्र में भी सांस्कृतिक महासंग्राम कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

प्रे.सं.लखीपुर, १० नवंबर : राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वशर्मा की पहल पर शुक्रवार को पूरे राज्य के साथ-साथ लखीपुर विधानसभा केंद्र में भी सांस्कृतिक महासंग्राम कार्यक्रम का प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। फुलेरतल गांव पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता शुक्रवार को फुलेरतल बहुउद्देशीय भवन में आयोजित की गई। फुलेरतल गांव पंचायत अध्यक्ष के अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लखीपुर विधायक कौशिक राय तथा काछाड़ के अतिरिक्त जिला आयुक्त तथा लखीपुर उपमंडल अधिकारी सुदीप नाथ, काछार जिला परिषद के सीईओ रंजीत कुमार लश्कर, लखीपुर खंड विकास अधिकारी भास्करज्योति शैकिया, लखीपुर नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल कांति दास, लखीपुर ब्लॉक ए पी अध्यक्ष जैकब लालजर्लिन म्हार, जिला परिषद सदस्य अनीता देवी आदि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कौशिक राय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। काछाड़ जिला परिषद के तत्कालीन सी ई ओ रंजीत कुमार लश्कर ने आयोजन का उद्देश्य समझाया। उक्त सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम में रत्नजीत देव, राजू देव और संगीता दास ने निर्णायक मंडल की शोभा बढ़ाई। सांस्कृतिक महासंग्राम समिति की ओर से सभी का स्वागत किया गया। लखीपुर खंड विकास अधिकारी भास्करज्योति शैकीया और फुलेरतल गांव पंचायत सचिव संतोष कुमार रॉय ने अन्य कलाकारों के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके अलावा, सांस्कृतिक महासंग्राम समिति के सदस्य के रूप में शिल्पजीत पाल, पुलक दास और पॉलमी रॉय उपस्थित थे।

Leave a Comment