प्रे .सं.लखीपुर, ९ नवंबर: लखीपुर विधानसभा क्षेत्र में लखीपुर चक्र अधिकारी कार्यालय के प्रबंधन के तहत लखीपुर सर्किल के विभिन्न स्थानों पर राजस्व संग्रह शिविर खोले जाएंगे। शिविर १६ से ३० नवंबर तक चलेगा। लखीपुर चक्र अधिकारी द्वारा व्यापारियों को अपने अपने क्षेत्रों का भू-राजस्व शिविर में राजस्व का भुगतान करने के लिए सूचित किया गया है। १६ नवंबर को बांशकांदी परगना के बद्री-चंद्रपुर गांव पंचायत कार्यालय में, २० नवंबर को लखीपुर परगना के कनकपुर-दलईचरा गांव पंचायत कार्यालय में, २२ नवंबर को हरिनगर एलपी स्कूल में, २३ नवंबर को जिरिघाट गांव पंचायत कार्यालय में तथा २४ नवंबर को जयपुर -कामरांगा गांव पंचायत कार्यालय में राजस्व वसूली किया जाएगा। लखीपुर जनसंपर्क कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इस समाचार की जानकारी दी गयी है।