सरसपुर चाय बागान में अग्निकांड में मुनिलाल का घर स्वाहा बराक चाय युवा कल्याण समिति ने की सहायता 

शिव कुमार शिलचर, 10 नवंबर: हाइलाकांडी जिले के सरसपुर चाय बागान में विगत 9 नवंबर को करीब दोपहर को मुनिलाल मझुआर नामक व्यक्ति के घर में आग लगने से उसका सर्वस्व जल कर स्वाहा हो गया। हर रोज की तरह मुनिलाल अपने काम पर गया हुआ था। बच्चे स्कूल गए थे, अचानक दोपहर के समय उसके घर में आग लग गई। जिसके वजह से घर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। खबर मिलते ही शुक्रवार को बराक चाय युवा कल्याण समिति की एक प्रतिनिधि दल मौके पर पहुंच कर परिवार के सभी सदस्यों को सांत्वना दिया और परिवार को 2500 रुपये नकद, बर्तन, खाद्य सामग्री और तिरपाल आदि से मदद की।  इसके अलावा, उन्होंने हाइलाकांडी जिला प्रशासन से संपर्क किया और उनसे प्रभावित परिवारों की मदद करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष ललन प्रसाद ग्वाला, महासचिव  विश्वजीत कैरी,  गंगासागर (बीजू) कर्मकार, शिव सागर गोर शामिल थे। बिप्लब माझी, विश्वजीत नूनिया, प्रेमचंद कानू, बसंत ग्वाला, सत्यजीत बासफोर और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment