बोधन उ. म. विद्यालय निबिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिन्दी दिवस

दुर्लभछोड़ा, 15 सितंबर: कल पूरे देश के साथ करीमगंज जिले के निबिया स्थित बोधन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से हिन्दी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ग्यारह बजे प्रदीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद विद्यालय सांस्थानिक प्रभारी धीराज सिंह ने स्वागत भाषण रखा। भारतीय संस्कृति की ध्येय वाक्य विविधता में एकता को प्रदर्शित करने केलिए कार्यक्रम में मुख्यरूप से असम का जातीय नृत्य बिहू, बराक की सबसे प्रमुख नृत्य धामाईल और उत्तरप्रदेश का लोकनृत्य कजरी को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में अन्तर्विद्यालय कविता पाठ, सांस्कृतिक नृत्य, अंकन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में बोधन विद्यालय के अतिरिक्त दुल्लभछोड़ा होलीक्रास विद्यालय, गंभीरा चाय बागान आदर्श विद्यालय, विवेकानंद मेमोरियल विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। गौरतलब विषय यह है कि नवगठित रामकृष्णनगर उपजिला के अंतर्गत यह इस साल का सबसे बड़ा और भव्य कार्यक्रम रहा। इस भव्य कार्यक्रम को आयोजित करने में बोधन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के हिन्दी शिक्षिका कृष्णा यादव और हिन्दी शिक्षक पवन शर्मा की विशेष भूमिका रही।
पवन शर्मा के अथक प्रयास से ही लगभग उन्नीस साल बाद विद्यालय में हिन्दी दिवस पर इस प्रकार का भव्य कार्यक्रम का आयोजन होना संभव हुआ। इस कार्यक्रम के आयोजन में बोधन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिका एवं गैर शैक्षिक कर्मचारीगण का पूर्ण सहयोग था। इस विद्यालय के छात्रों ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने केलिए बहुत ही निपुणता और दक्षता का परिचय दिया। कार्यक्रम में उपस्थित थें बोधन विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक राधेश्याम कोहार, विजय कुमार पांडेय, विद्यालय के सेवानिवृत्त उपाध्यक्ष श्यामनारायण यादव, सेवानिवृत्त अध्यक्ष देवाशीष दास, गंभीरा आदर्श विद्यालय के अध्यक्ष ब्रजेश पाण्डे, होलीक्रास विद्यालय के अध्यक्ष निकोलस रंगलोंग, लालछोड़ा गांव पंचायत के अध्यक्ष संजय कुमार गोस्वामी, करीमगंज भाजपा उपाध्यक्ष उमाशंकर बनिया, आंचलिक पंचायत सदस्य हेनय नाथ, विद्यालय परिचालन समिति के अध्यक्ष पंकज राय शर्मा, रामकृष्णनगर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज मोहंती, सामाजिक कार्यकर्ता तथा लेखक राजदीप राय, स्वराज कोइरी समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिका समेत छात्र छात्राएं।

Leave a Comment