प्रे. सं. शिलचर, 15 सितंबर: शिलचर मेहेरपुर स्थित श्री नारायणी शक्ति धाम में प्रसिद्ध समाजसेवी दिनेश कुमार सरावगी के नेतृत्व में शुक्रवार को श्री नारायणी शक्ति का वार्षिक उत्सव मनाया गया। शुक्रवार को सुबह से ही मन्दिर में पूजा-पाठ किया गया, सन्ध्या 6 बजे मन्दिर में ज्योत लगाया गया, जिसमें उपस्थित भक्तों ने माताजी की नाम पर आहुतियां दी, साथ ही सांस्कतिक संध्या में श्री राणी सती के भजन पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। गुवाहाटी से आये कलाकार अग्रवाल ने एक से एक दादी मां भजन सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया, इस अवसर पर नये ट्रस्टी अश्वनी अग्रवाल को सम्मानित किया गया, साथ ही इस अवसर पर रमेश सरावगी , वीभीसीएल के मुकेश अग्रवाल, पवन तुलस्यान, विमल शर्मा व जय बरदिया को सम्मानित किया गया, इस अवसर पर कार्यकर्ता के रूप में गिरजा शंकर अग्रवाल, दिनेश कुमार सरावगी, गोपाल सरन अग्रवाल, बिष्णु जालान,
शैलेश पाटोदिया, श्रीमती खुशबू जालान, श्रीमती गरिमा अग्रवाल, अजय सरावगी, श्रीमती श्वेता अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारी भक्तों का समागम था, शनिवार को सुबह 9 बजे गायत्री परिवार के तरफ से हवन यज्ञ किया जायेगा, दिन 12 बजे से महाप्रसाद वितरण किया जायेगा।
श्रीनारायणी शक्ति धाम ट्रस्ट की 28 अक्टूबर 2021 को स्थापना हुई, नवनिर्मित श्री शक्ति धाम( मन्दिर ) की प्राण प्रतिष्ठा 25 जून 2023 को सम्पन्न हुआ। मन्दिर में पांच मूर्ति श्री नारायणी सती, शिव पार्वती सपरिवार, राधा कष्ण, हनुमानजी, बाबोसा जी महाराज की मूर्ति विराजमान है, मन्दिर, की विशेषता यह है कि जो भी भक्तगण माता जी की मन्दिर में स्वस्तिक बनाकार उस पर रोली, मौली, चावल, मेहदी व दक्षिणा चढ़ाते हैं, उनकी मनोकामना पूर्ति होती है। नवनिर्मित मन्दिर में आचार्य पं. जवाहर लाल पाण्डेय पूरोहित के दायित्व में हैं , इस मन्दिर में सुबह शाम आरती होती है।