प्रे.सं.लखीपुर, ९ सितंबर : लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कौशिक राय द्वारा, खासी जयंतीया समुदाय के लोगों का खेल कूद में विकास हेतु ५ करोड़ रुपए की खेल उपकरणों का वितरण किया गया। पिछड़े खासी जयंतीया लोगों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक रचनात्मक पहल की है। सरकार ने इस पिछड़े समुदाय को आगे बढ़ाने के मकसद से नॉर्थ-ईस्ट काउंसिल से कुल पांच करोड़ रुपये मंजूर किये हैं । काछाड़ के १२ ग्रामीण खासी क्लबों को विभिन्न विकासात्मक कार्यों के साथ आवंटित धनराशि से औपचारिक रूप से फुटबॉल उपकरण सौंपे गए। शुक्रवार ८ सितंबर को फुलेरतल बहुउद्देशीय भवन में खासी जयन्तिया पिछड़ा समुदाय काछाड़ जिला समिति की पहल पर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में फुटबॉल खेल सामग्री का अधिकारिक वितरण किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लखीपुर क्षेत्र के विधायक कौशिक राय उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे लखीपुर बराक घाटी खासी जयंतीया कल्याण संगठन के अध्यक्ष चार्ल्स रेम्बई, खासी जयंतीया विकास परिषद के अध्यक्ष सेबेस्टियन पकास्ते, लखीपुर नगर पालिका आयुक्त गुंजन कर, ब्लॉक क्षेत्रीय पंचायत अध्यक्ष जैकब लालजर्लिन। दिसी सेंदेई ने आयोजन का उद्देश्य समझाया। इस अवसर पर अपने बक्तब्य में विधायक कौशिक राय ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछड़े खासी लोगों की उन्नति के लिए नॉर्थ-ईस्ट काउंसिल से ५ करोड़ रुपये आवंटित किये हैं। समिति आवंटित धन के उपयोग की योजना बनायेगी ।समिति की मंजूरी के अनुसार इस पांच करोड़ रुपये से ५ खेल के मैदानों का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक खेल मैदान पर १५ लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. इसके साथ ही, आज जिन ९२ क्लबों ने फुटबॉल उपकरण वितरित किए हैं, उनमें प्रत्येक किट में १६००० रुपए के उपकरण हैं। अतीत में कई विकास परिषदें बनीं, लेकिन परिषदों में प्राप्त धन का उपयोग अच्छे उद्देश्यों के लिए नहीं किया गया, अधिकांश धन लूट लिया गया। वर्तमान सरकार वास्तविक स्वीकृत धनराशि से विकास कार्य समुचित ढंग से कर रही है। वर्तमान भा ज पा सरकार अविकसित समुदायों के विकास के लिए सही दिशा में काम कर रही है। वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी, तत्कालीन सरकार और वर्तमान सरकार में यही अंतर है।